{"_id":"615c372c8ebc3e0a29668374","slug":"sagar-dhankar-murder-case-delhi-police-soon-to-file-supplementary-charge-sheet-against-wrestler-sushil-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर राणा हत्याकांड: खत्म नहीं हो रही पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें, पुलिस जल्द दायर करेगी पूरक आरोपपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर राणा हत्याकांड: खत्म नहीं हो रही पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें, पुलिस जल्द दायर करेगी पूरक आरोपपत्र
Tue, 05 Oct 2021 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 05 Oct 2021 05:02 PM IST
सार
सागर धनकड़ हत्या मामले में पहली चार्जशीट दो अगस्त को दाखिल की गई थी, जिसमें सुशील कुमार समेत 13 लोगों का नाम था। इस चार्जशीट में सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में जल्द ही पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। दिल्ली पुलिस की ओर से ये जानकारी अदालत को दी गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ दो अगस्त को आरोपपत्र दाखिल किया था। हालांकि मामले में कुल 17 आरोपी हैं।
विज्ञापन
रोहिणी जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद के समक्ष इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी ने कहा कि अन्य आरोपियों के संबंध में पूरक आरोपपत्र जल्द दाखिल किया जाएगा। अदालत ने पुलिस के इस तर्क को चार अक्तूबर के अपने आदेश में रिकार्ड पर ले लिया।
विज्ञापन
सुशील ने कहा उन पर झूठा केस बनाया गया
पेश मामले में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद सुशील कुमार ने जमानत याचिका दायर की है। याचिका में सुशील ने कहा है कि उसके खिलाफ पुलिस ने झूठा केस बनाया है। उसका कहना है कि पुलिस ने उसकी छवि एक दोषी के रूप में पेश की।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने अपने आरोपपत्र में कहा था कि छत्रसाल स्टेडियम में हुई मारपीट सुशील कुमार द्वारा रची गई साजिश का नतीजा थी। उसने यह साजिश जूनियर पहलवानों के बीच अपना वर्चस्व दोबारा कायम करने के लिए रची थी। इस मामले में सुशील कुमार दो जून से हिरासत में है।
इन धाराओं में दर्ज है सुशील के खिलाफ चार्जशीट
पुलिस ने अपने आरोपपत्र में सागर के मृत्यु पूर्व दिए मौखिक बयान, सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों, हथियार और मौके से बरामद वाहनों पर भरोसा जताया है। पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण, लूटपाट, दंगा समेत अन्य धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था।