दिल्ली के शीर्ष अस्पताल में सीवर जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीवर जाम होने और रविवार रात की रात बारिश की वजह से वार्ड कॉरिडोर में पानी भर गया। अस्पताल के आपातकालीन विभाग से वार्ड जाने कॉरिडोर में जलभराव की वजह से मरीजों और तीमारदारों को वार्ड से आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
पानी भरने से सीवर की गंदगी भी पानी के ऊपर तैर रही है। मरीज और तीमारदार पानी पर ईंट रख कर वार्ड से आने-जाने को मजबूर हैं।
हालांकि वार्ड जाने के लिए दूसरे रास्ते भी हैं लेकिन कई लोगों को उस रास्ते की जानकारी नहीं है। अहम है कि इसी अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने करीब दो घंटे तक सफाई की थी।
मरीजों और तीमारदारों को आने जाने में हो रही दिक्कत
यही नहीं अस्पताल में सफाई कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त राशि देने का ऐलान चिकित्सा अधीक्षक की ओर से किया गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल का कहना है कि सीवर के संबंध में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमएसी) से कई बार शिकायत की गई है।
अस्पताल की साफ-सफाई में सहयोग के लिए एनडीएमसी के चेयरमैन जलज श्रीवास्तव से भी बातचीत की गई थी। डॉ. राजपाल का कहना है कि अरविंदो मार्ग की ओर से आने वाले सीवर में जाम हो जाता है, कई बार पंप से सीवर की सफाई की जाती है। अस्पताल के कॉरिडोर में भरे पानी को मंगलवार तक साफ करा दिया जाएगा।