{"_id":"57b703c04f1c1bff136eae1c","slug":"rwa-arbitrary-public-at-large-in-the-day-also-in-the-name-of-security-gates-are-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए की मनमानी जनता पर भारी, दिन में भी सिक्युरिटी के नाम पर गेट रहते हैं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए की मनमानी जनता पर भारी, दिन में भी सिक्युरिटी के नाम पर गेट रहते हैं बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सिक्युरिटी के नाम पर आरडब्ल्यूए की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। दिन के समय भी आरडब्ल्यूए मेन रोड़ से जुड़े हुए गेटों को बंद करके रख रही है।
विज्ञापन
जिस वजह से सेक्टरों में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। रिक्शा या निजी वाहनों से आने वाले लोगों इससे सबसे ज्यादा परेशान हैं।
गेट बंद देखकर जब रिक्शा वाले को दूसरे गेट पर रिक्शा लेकर जाने को बोलो तो वो ज्यादा पैसे लेते हैं। ऐसे में जनता की जेब पर आरडब्ल्यूए की मनमानी भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
दिन के समय भी बंद रहते हैं गेट
दिन के समय भी शहर के अधिकतर सेक्टरों गेट बंद रहते हैं। आरडब्ल्यूए के लोग गेट को चेन लगाकर बंद कर देते हैं। जबकि दिन के समय लोगों का सेक्टर में आना - जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
इसको लेकर आए दिन लड़ाइयां भी होती हैं। लेकिन आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी किसी की नहीं सुनते हैं। सेक्टर - 56 में आने वाले शख्स अर्पित कुमार ने बताया कि सेक्टर में प्रवेश के लिए सिर्फ दो गेट ही खोले हुए हैं।
इससे हम लोगों को परेशानी होती है। घर के पास गेट होने के बावजूद भी हम लोगों को दूर वाले गेट से आना पड़ता है। रिक्शा वाला भी इसके लिए 10 रुपये अतिरिक्त लेता है।