{"_id":"5ec86f487d971d7e3018897f","slug":"rumors-spread-of-corona-and-mob-robbed-of-mango-vendor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Mango Loot: लानत है... लड़कोंं ने कोरोना फैलाने की अफवाह उड़ाई और भीड़ ने लूट ली आम वाले की रेहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Mango Loot: लानत है... लड़कोंं ने कोरोना फैलाने की अफवाह उड़ाई और भीड़ ने लूट ली आम वाले की रेहड़ी
Sat, 23 May 2020 03:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 May 2020 03:25 PM IST
सार
- कुछ लड़कों ने आम की रेहड़ी लगाने वाले एक शख्स पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाकर शोर मचा दिया
- देखते ही देखते भीड़ ने आम की रेहड़ी को लूट लिया
- यहां तक बाइक और स्कूटी से गुजर रहे लोग भी आम लूटने से बाज नहीं आए
विज्ञापन
दिल्ली में भीड़ ने आमों को लूटा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के चौथे चरण में राजधानी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में कुछ लड़कों ने आम की रेहड़ी लगाने वाले एक शख्स पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
फिर क्या। देखते ही देखते भीड़ ने आम की रेहड़ी को लूट लिया। यहां तक बाइक और स्कूटी से गुजर रहे लोग भी आम लूटने से बाज नहीं आए। पीड़ित लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। देखते ही देखते उसकी रेहड़ी से 30 हजार रुपये के आम लूट लिए गए।
विज्ञापन
बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस वीडियो को कब्जे लेकर मामले की छानबीन कर रही है। कोरोना की अफवाह फैलाने वालों और आम लूटने वाले लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जगतपुरी इलाके में चंदर नगर मोड़, एक पब्लिक स्कूल के पास छोटे नामक शख्स फलों की रेहड़ी लगाता है। बृहस्पतिवार दोपहर को उसकी आम की रेहड़ी पर माल ज्यादा था। उसने कुछ आम की पेटियां सड़क पर रखी थी।
इसको लेकर वहां से गुजर रहे कुछ युवकों की छोटे से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने अचानक कोरोना फैलाने की बात कर शोर मचा दिया। आरोपी उसके आम लूटने लगे। देखा-देखी वहां से गुजर रहे लोग भी छोटे के आम पर टूट पड़े।