फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ruckus created by 2 angry aap workers inside delhi assembly, level corruption against satyendra jain

दिल्ली विधानसभा में दो लोगों ने फेंके पर्चे, स्पीकर ने सुनाई 30 दिन की सजा

Wed, 28 Jun 2017 09:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
ruckus created by 2 angry aap workers inside delhi assembly, level corruption against satyendra jain
द‌िल्ली एसेंबली में हंगामा करने वाले कार्यकर्ता को मार्शलों ने क‌िया बाहर - फोटो : ani

दिल्ली विधानसभा के दो द‌िनों के विशेष सत्र की शुरुआत ही हंगामे से हुई। सदन शुरू होते ही दो व्यक्तियों ने कागज फाड़कर फेंका और नारेबाजी शुरू कर दी। यह दोनों ही शख्स व‌िज‌िटर गैलरी में बैठे थे और इस व्यवहार के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसके बाद उन्हें मार्शलों ने बाहर कर द‌िया। पर्चे उड़ाने वालों का नाम जयदीप राणा और राजन कुमार बताया जा रहा है। गौरतलब है क‌ि दोनों युवकों ने भगत स‌िंह के अंदाज में पर्चे उड़ाए थे। जयदीप ने 2013 में आप के ‌ट‌िकट पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
बता दें क‌ि इस घटना के बाद सौरभ भारद्वाज ने सदन में प्रस्ताव रखा क‌ि हंगामा मचाने वाले दोनों युवकों को 30 द‌िन की कड़ी सजा दी जाए। सौरभ भारद्वाज ने सदन में जो प्रस्ताव रखा था उसे सर्वसम्मति से मानते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों हंगामाकर्ताओं को 30 दिन के कठोर कारावास की सजा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed