{"_id":"5bd1bec4bdec22695b779e96","slug":"rs-3-lakh-looted-from-the-employee-of-a-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के कर्मचारी से 3 लाख की लूट, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के कर्मचारी से 3 लाख की लूट, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 25 Oct 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने प्लास्टिक कारोबारी के कर्मचारी से तीन लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित संतोष कुमार (33) बैग में रुपये लेकर सदर बाजार से अपने मालिक के पीतमपुरा स्थित घर जा रहा था। मोती नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित संतोष कुमार परिवार के साथ मंगोलपुरी में रहता है। वह सदर बाजार इलाके में प्लास्टिक की फर्म में फील्ड ब्वॉय है। मंगलवार रात को वह अपनी फर्म से तीन लाख रुपये लेकर मालिक शरद बग्गा के पीतमपुरा स्थित घर जा रहा था।
विज्ञापन
जखीरा फ्लाईओवर के नीचे से निकलकर न्यू रोहतक रोड पर पंजाबी बाग की ओर जाने के दौरान पीछे से आए तीन बाइक सवारों ने उसकी बाइक को गिरा दिया और जबरन उसका बैग लूटकर फरार हो गए। कुछ राहगीरों ने आरोपियों की बाइक का आधा अधूरा नंबर नोटकर पुलिस को बताया है।
विज्ञापन