{"_id":"5c17bfabbdec2256f5337913","slug":"rs-15-lakh-theft-in-meerut-adg-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः एडीजी मेरठ जोन के रिश्तेदार के घर 15 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः एडीजी मेरठ जोन के रिश्तेदार के घर 15 लाख की चोरी
Mon, 17 Dec 2018 08:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली विलेज सोसायटी में चोरों ने एडीजी मेरठ जोन के रिश्तेदार का घर खंगाल दिया। चोर छह लाख की नगदी और जेवर समेत करीब 15 लाख का माल समेटकर फरार हो गए। पहले तो पुलिस हीलाहवाली कर रही थी, लेकिन जब पता चला कि पीड़ित एडीजी का रिश्तेदार है तो तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मेड से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड पर आम्रपाली विलेज सोसायटी में फ्लैट नंबर जेएच 601 में हर्ष टंडन रहते हैं। वह नोएडा की एक मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करते हैं। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार हर्ष टंडन के चाचा ज्योति टंडन के साढू हैं। 13 दिसंबर को हर्ष परिवार के साथ लखनऊ शादी में गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब परिजन घर पहुंचे, तो मेन गेट का ताला खोलते ही दंग रह गए। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। दो अलमारी में रखे करीब छह लाख रुपये और करीब नौ लाख रुपये के सोने के जेवर गायब थे। हालांकि विदेशी करेंसी, कैमरे और लैपटॉप को चोर नहीं ले गए। हर्ष ने बताया कि उन्होंने दवाई खरीदने के लिए चेन्नई में पिता से लाखों रुपये मंगाए थे।
विज्ञापन
हर्ष ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरोप है कि पहले तो पुलिस हीलाहवाली करने लगी, लेकिन जब डीजीपी के यहां से फोन आया, तो तुरंत पुलिस हरकत में आ गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड ने मौका-मुआयना किया। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।