फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Route maps started being displayed at bus stops passengers will not have to worry

दिल्ली में सफर करना होगा और आसान: बस स्टॉप पर लगने लगे रूट मैप, यात्रियों काे नहीं होना पड़ेगा परेशान

Fri, 01 Dec 2023 07:57 AM IST
आकाश दुबे धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Dec 2023 07:57 AM IST
सार

शुरुआत में दो हजार बस स्टापों पर लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक ले जाने वाली बस का पता लगाने में आसानी होगी। साथ ही इससे यह भी पता चल सकेगा की बस के किस रूट पर मेट्रो स्टेशन है।

विज्ञापन
Route maps started being displayed at bus stops passengers will not have to worry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में डीटीसी और कलस्टर बसों से रोजाना यात्रा करने वालों की संख्या लाखों में हैं। यात्रियों के सुविधा के लिए दिल्ली भर में 2200 के करीब बस स्टाप हैं। लेकिन यहां पर नए यात्रियों को सबसे ज्यादा इस बात की दिक्कत होती हैं। उनके गंतव्य तक कौन से नंबर की बस जाएगी।

विज्ञापन

यात्री इसे जानने के लिए परेशान होते रहते हैं। यह समस्या अब हल हो जाएगी। दो हजार के करीब बस स्टापों पर बसों का रूट मैप लगाने का काम शुरू हो चुका है।  इससे नए यात्रियों को सभी बसों के रूट और उनके नंबर की जानकारी दी गई है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटड (डीटीआईडीसी) के अधिकारियों ने बताया कि रूट मैप लगाने का काम शुरू कर दिया है। 200 से अधिक बस स्टापों पर इसे लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में दो हजार बस स्टापों पर लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक ले जाने वाली बस का पता लगाने में आसानी होगी। साथ ही इससे यह भी पता चल सकेगा की बस के किस रूट पर मेट्रो स्टेशन है। इस योजना के लिए परिवहन विभाग ने डीएमआरसी के साथ समझौता किया है। दिल्ली सरकार इस योजना पर लगभग 27 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसमें रूट मैप के साथ ही उसके तीन वर्ष तक रखरखाव का काम भी शामिल है।

विज्ञापन

1400 नए बस स्टॉप भी बनाए जाएंगे
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में 2200 के करीब बस स्टाप है। इसके साथ ही 1400 नए बस स्टाप बनाए जाएंगे। नए बनने वाले बस स्टाप  आधुनिक होंगे। इनमें महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन भी लगाया जाएगा। दिव्यांगों के लिए रैंप की भी सुविधा होगी। इसके साथ ही अनाउंसमेंट की सुविधा भी होगी जो बस आने वाली होगी उसकी अनाउंसमेंट की जाएगी। किसी भी तरह की आपात काल की स्थिति में नए बनने वाले बस स्टाप पर फोन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed