{"_id":"5d3824578ebc3e6cea176af2","slug":"route-diversion-due-kanwar-yatra-heavy-vehicle-on-route-to-meerut-diverted-kithore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, मेरठ आने-जाने वाले भारी वाहनों को किठौर की ओर मोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, मेरठ आने-जाने वाले भारी वाहनों को किठौर की ओर मोड़ा गया
Wed, 24 Jul 2019 02:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2019
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। आईजी के दौरे के बाद रविवार रात से मेरठ की ओर से होकर जाने वाले भारी वाहनों को किठौर रोड से होकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा मेरठ रोड की बैरिकेडिंग भी कर दी गयी है। कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गयी है। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि का पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगले दो दिनों में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे शहर से होकर अपने गंतव्य को रवाना होने शुरू हो जाएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
रविवार शाम आईजी के निरीक्षण के बाद मेरठ रोड की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया गया। मेरठ से होकर आगे की ओर जाने वाले वाहनों को किठौर से होकर निकाला गया। जबकि मेरठ जाने वाले वाहन को रोक दिया गया।
हालांकि दिन के समय यह पाबंदी हटा ली गयी और शाम को एक बार फिर लागू कर दी गयी। गढ़ दिल्ली रोड पर भी फिलहाल डायवर्जन लागू नहीं हुआ है, लेकिन कांवड़ियों की स्थिति को देखते हुए इसे तुरंत लागू कर दिया जाएगा।
यहां रहेगा रूट डायवर्जन --
उधर, मेरठ रोड पर बैरिकेडिंग का कार्य पुलिस द्वारा शुरू कर दिया गया है। सड़क के बीच में ड्राम आदि लगाकर सड़क को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। एक ओर कांवड़िये और दूसरी ओर वाहनों के चलने की व्यवस्था की गयी है।
कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गयी है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि कांवड़ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मेरठ रोड पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है। बाकी कांवड़ियों के हापुड़ पहुंचने की स्थिति पर निर्भर करेगा।
यहां रहेगा रूट डायवर्जन --
*गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन मसूरी/ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर होते हुए नरौरा चंदौसी होकर जाएंगे।
*पिलखुवा से हापुड़ होते हुए मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। केवल सवारी वाहन पिलखुवा से निजामपुर तिराहे से मेरठ तिराहा, साइलो द्वितीय, मुदाफरा, किठौर होते हुए जाएंगे।
*पिलखुवा हापुड़ की ओर से आकर मुरादाबाद, अमरोहा की ओर जाने वाले भारी वाहन कुचेसर चौपला से स्याना बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, साहबाद होते हुए रामपुर की ओर होकर जाएंगे।