फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia 3 days Interim bail To Attend His Niece Wedding Function at Lucknow News in Hindi

Manish Sisodia Bail: मनीष सिसोदिया को मिली तीन दिन की जमानत, भतीजी की शादी में शामिल होने जाना है लखनऊ

Mon, 12 Feb 2024 05:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Feb 2024 05:26 PM IST
सार

Manish Sisodia Interim Bail : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत मिल गई है। 

विज्ञापन
Manish Sisodia 3 days Interim bail To Attend His Niece Wedding Function at Lucknow News in Hindi
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब एक साल बाद कुछ राहत भरी खबर मिली है। वह कल तीन दिनों के लिए जेल से बाहर आएंगे। दरअसल उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से उन्हें जमानत दी है। 

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया को भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए लखनई जाना है। वह 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ जा सकेंगे। 14 फरवरी को भतीजी की शादी है। हालांकि ईडी ने कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर विरोध जताया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर करते हुए तीन की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मिल चुकी है कस्टडी पैरोल 
इससे पहले सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से ही कस्ट़डी पैरोल मिल चुकी है। इसके मुताबिक वह हफ्ते में एक बार अपनी बीमार पत्नी सीमा सिसोदिया से मुलाकात कर सकते हैं। 

विज्ञापन

मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं सीमा सिसोदिया
डॉक्टरों की माने तो सीमा सिसोदिया पिछले 23 साल से न्यूरो संबंधित बीमारी मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसमें दिमाग धीरे-धीरे शरीर पर से नियंत्रण खो देता है। बताया जा रहा है कि घर में अकेले रहने के कारण सीमा सिसोदिया के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा रहा है और तनाव के कारण उनकी सेहत और खराब हो गई है।
 

कथित शराब घोटाले में बीते साल 26 फरवरी को सीबीआई ने किया था गिरफ्तारी 
बता दें कि सिसोदिया को 26 फरवरी को शराब घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। तब से वह हिरासत में हैं। ईडी ने तिहाड़ जेल में उनसे पूछताछ के बाद नौ मार्च को सीबीआई की एफआईआर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने 28 फरवरी को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि इस मामले में विपक्षी दल भाजपा और दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के बीच जमकर सियासी बयानबाजी भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed