फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rolls Royce gave bribe of Rs 76 crore to get contracts

रॉल्स रॉयस ने ठेके हासिल करने को दी 76 करोड़ की रिश्वत, केस दर्ज

Wed, 31 Jul 2019 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 Jul 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
Rolls Royce gave bribe of Rs 76 crore to get contracts
rolls royce
सीबीआई ने लग्जरी कार निर्माता कंपनी रॉल्स रॉयस पर भ्रष्टाचार के आरोपों में केस दर्ज किया है। रॉल्स रॉयस और उसकी भारतीय सहायक कंपनी पर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), ओएनजीसी और गेल से अनुबंध हासिल करने के एवज में कथित तौर पर 75.9 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने भारतीय कंपनियों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। रक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी। 

 सीबीआई के मुताबिक, रॉल्स रॉयस ने अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए सिंगापुर के एजेंट अशोक पटनी की सेवाएं लीं और उसकी कंपनी आशमोर प्राइवेट लिमिटेड के जरिये रिश्वत की रकम का भुगतान किया गया। 
विज्ञापन


रॉल्स रॉयस ने 2000 से 2013 के बीच एचएएल के साथ करीब 4700 करोड़ का कारोबार किया। आरोप है कि रॉल्स रॉयस ने 2007 से 2011 के बीच एवॉन व एलिसन इंजन की आपूर्ति के लिए 100 ऑर्डर हासिल करने को पटनी को 18 करोड़ का भुगतान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ओएनजीसी के साथ 73 खरीद ऑर्डर हासिल करने को 29.81 करोड़ रुपये व 2007 से 2010 के बीच गेल से 68 खरीद ऑर्डर हासिल करने को 28.09 करोड़ रुपये का भुगतान किया। 


आरोप है कि कंपनी ने समझौते पर हस्ताक्षर करने के बावजूद एजेंट की सेवाएं लीं। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी द्वारा लंबी प्रारंभिक जांच के पांच साल बाद यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed