फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rohit tandon, kotak bank manager and lodha sent to 14 days judicial custody

वकील रोहित टंडन समेत लोढ़ा और कोटक बैंक मैनेजर न्यायिक हिरासत में

Mon, 02 Jan 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
rohit tandon, kotak bank manager and lodha sent to 14 days judicial custody
रोह‌ित टंडन - फोटो : अमर उजाला

मनी लॉ‌ड्र‌िंग केस में फंसे ‌द‌िल्ली के वकील रोह‌ित टंडन, कोटक म‌ह‌‌िंद्रा बैंक के मैनेजर और कोलकाता के व्यापारी पारसमल लोढ़ा को द‌िल्ली की साकेत कोर्ट ने 14-14 द‌िन की न्या‌य‌िक ह‌िरासत में भेज द‌िया है। टंडन और कोटक के मैनेजर की जमानत याच‌िकाओं पर सुनवाई 4 जनवरी को होगी जबक‌ि लोढ़ा की जमानत पर सुनवाई 6 जनवरी को होगी।

विज्ञापन


टंडन पर कोटक महेंद्रा बैंक प्रबंधक से मिलकर फर्जी नाम से करोड़ों रुपये के पुराने नोट बदलने का आरोप है। आरोपी वकील टंडन को साकेत अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पहले हुई पेशी में ईडी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया था कि टंडन बड़े स्तर पर पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने के रैकेट में लिप्त रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा टंडन ने कोटक महेद्रा बैंक प्रबंधक आशीष से मिलकर षड्यंत्र रचा। इन लोगों ने 38.53 करोड़ के 72 डिमांड ड्राफ्ट फर्जी नामों से बनाए। इसके लिए विभिन्न कंपनियों को माध्यम बनाया गया। जांच हित में आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed