फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robert Vadra happy for Priyanka Gandhi Vadra contest from Wayanad

दिल्लीः वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर खुश हुए पति राबर्ट वाड्रा, बोले- मैं हमेशा से यही चाहता था

Tue, 18 Jun 2024 04:18 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Jun 2024 04:18 PM IST
सार

वायनाड से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने पर उनके पति व कारोबारी राबर्ट वाड्रा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रियंका चुनाव जीतकर संसद जाएगी, जहां वह महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाएंगी। 

विज्ञापन
Robert Vadra happy for Priyanka Gandhi Vadra contest from Wayanad
Robert Vadra - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के बाद पार्टी हाईकमान ने प्रियंका गांधी वाड्रा को यहां से मैदान में उतारा है। प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके पति व कारोबारी राबर्ट वाड्रा ने खुशी जाहिर की है। राबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी हो रही है कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका ने चुनाव प्रचार के दौरान भी कड़ी मेहनत की है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वायनाड के लोग एकजुटता के साथ प्रियंका को भारी बहुमत के साथ जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश की जनता को धन्यवाद देता हूं। क्योंकि पूरे देश में लोगों ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताते हुए मतदान किया और गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाई। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी पहले के मुकाबले इस बार अच्छी खासी सीटें जीती हैं। राबर्ट वाड्रा ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि प्रियंका चुनाव जीतकर संसद जाएंगी, तो उसके बाद मैं भी सक्रिय राजनीति में शामिल हो सकता हूं। 

विज्ञापन

 
राबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं हमेशा से चाहता था कि प्रियंका सक्रिय राजनीति में रहे। वह पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। लोगों के बीच जाती हैं। इसलिए उनका संसद में जाना भी जरूरी है, ताकि वह संसद में लोगों की आवाज को  उठा सके। 
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की और राहुल गांधी की संसदीय सीट को लेकर फैसला किया। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे और रायबरेली अपने पास रखेंगे। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। इस मीटिंग में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे लिए मुश्किल फैसला थाः राहुल
राहुल ने कहा कि उनके लिए यह एक मुश्किल फैसला था क्योंकि रायबरेली और वायनाड, दोनों से उनका भावनात्मक लगाव है। उन्होंने कहा, ‘‘वायनाड से सांसद के तौर पर पिछले पांच साल बहुत शानदार और सुखद अनुभव वाले रहे हैं। वायनाड के लोगों ने मुझे बहुत कठिन समय में लड़ने के लिए समर्थन और ऊर्जा दी। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।" उन्होंने कहा, ‘‘मैं वायनाड का दौरा करना जारी रखूंगा और वायनाड से किये गए वादे पूरे किए जाएंगे।’’

राहुल ने आगे कहा कि रायबरेली और वायनाड को ‘‘दो-दो सांसद मिलेंगे।" उन्होंने कहा, ‘‘रायबरेली से मेरा पुराना नाता है और मुझे बहुत खुशी है कि मैं इसका प्रतिनिधित्व करूंगा। यह कोई आसान फैसला नहीं था, क्योंकि मेरा लगाव दोनों (वायनाड और रायबरेली) से है।’’

मैं रायबरेली में भी करूंगी भाई की मददः प्रियंका
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। वायनाड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। मैं एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की कोशिश करुंगी। रायबरेली से मेरा पुराना रिश्ता है और मैंने रायबरेली और अमेठी के लिए काफी काम किया है। मैं भैया की मदद रायबरेली में भी करुंगी। हम दोनों वायनाड और रायबरेली में एक-दूसरे की मदद भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed