{"_id":"5d0a58378ebc3e7b93390868","slug":"robbers-knife-attacked-on-two-young-men-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पार्टी करते दो युवकों को लुटेरों ने चाकू मारे, एक की मौत, घायल की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पार्टी करते दो युवकों को लुटेरों ने चाकू मारे, एक की मौत, घायल की हालत गंभीर
Wed, 19 Jun 2019 09:13 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Jun 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में मंगलवार देर रात पार्टी कर रहे चार दोस्तों से दो नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान दो युवक डरकर भाग गए, जबकि विरोध करने पर बदमाशों ने दो दोस्तों सूरज (18) और इरशाद (21) पर चाकू से वार किए।
उन्हें बाड़ा हिंदूराव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुधवार सुबह सूरज की मौत हो गई। इरशाद को दीपचंद बंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मजनूं का टीला इलाके में माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ रहने वाला सूरज ओपन स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था।
सूरज के दोस्त आकिब जावेद ने अपने बयान में कहा कि मंगलवार रात सूरज ने उसे फोन कर पार्टी के लिए बुलाया था। खैबरपास पेट्रोल पंप के पास सूरज के दो और दोस्त इरशाद व अजीम भी मिले।
बीयर खरीदकर चारों दो बाइक से दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के निकट नाले के पास पहुंचे। वहां बैठकर चारों मौज-मस्ती कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे।

Trending Videos
पिस्टल व चाकू निकालकर उन्होंने रुपये व मोबाइल अपने हवाले करने को कहा। सूरज व इरशाद ने विरोध किया तो एक आरोपी ने सूरज के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।
इरशाद ने दूसरे आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी कमर पर कई वार कर दिए। आकिब व अजीम डरकर वहां से भाग गए। शोर मचा तो बदमाश भी भाग गए। कुछ देर बाद आकिब व अजीम लौटे तो सूरज व इरशाद खून से लथपथ पड़े थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।