{"_id":"0116e3a163f1a1257eb691a4cd802a58","slug":"road-widening-and-snag-a-way-off-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड चौड़ीकरण के रास्ते से एक और रोड़ा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड चौड़ीकरण के रास्ते से एक और रोड़ा दूर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में रेलवे रोड चौड़ीकरण के रास्ते का एक और रोड़ा हट गया। इस रोड पर सड़क निर्माण के रास्ते में आने वाले बिजली के खंभे हटाने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। यह रोड चार लेन की बन रही है। अभी भी कुछ पेड़ सड़क के निर्माण में बाधा बने हुए हैं। इसके रास्ते से हटने के बाद ही यह काम सुचारु हो पाएगा।
विज्ञापन
सबसे पहले रेलवे रोड के चौड़ीकरण की राह में रोड़ा बने करीब 300 पेड़ काटने का काम शुरू हुआ था। मगर किसी ने वन विभाग से पेड़ काटे जाने की शिकायत की, इसके बाद एक रोड के एक साइड का पेड़ अभी तक नहीं कट पाया है। मगर पोल शिफ्टिंग का काम शुरू होने के साथ ही यह लगने लगा है कि इस सड़क चौड़ीकरण की दिशा में तेजी से प्रगति होगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से सेक्टर 4/7 चौक तक करीब 10 करोड़ की लागत से इस रोड के निर्माण का काम नगर निगम कर रहा है। इसके लिए एक निजी कंपनी को ठेका भी दिया गया है। जब बचे हुए पेड़ काट दिए जाएंगे तो रोड को बनने में कुछ ही दिन का समय लगेगा। रेलवे रोड पर जहां पुराना पोल है, उसके स्थान पर नया पोल लगा उस पर बिजली के तार खींचे जा रहे हैं। जैसे ही यह काम पूरा होगा पूराना पोल हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन