फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road turns into a quagmire; residents of Kashipur's Pachhole neighborhood distressed.

Delhi NCR News: कीचड़ में तब्दील सड़क, काशीपुर के पछोले मोहल्ले के लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। ग्राम पंचायत काशीपुर के पछोले मोहल्ले में रहने वाले लोगों को पिछले करीब दो वर्षों से जर्जर और कीचड़ से भरी सड़क के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ फैलने से फिसलने का खतरा बना रहता है। कई बार संबंधित विभाग और पंचायत को शिकायत देने के बावजूद अब तक सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
जब सड़क का निर्माण कराया गया था, तब उसके साथ नाली का निर्माण नहीं किया गया। इसके कारण आसपास का गंदा पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे सड़क हमेशा खराब रहती है।-बलीराम, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


बरसात के समय इस सड़क से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होता। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।-रामपाल

सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए भी उन्हें रोज संघर्ष करना पड़ता है। कीचड़ और जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल भेजना और दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकलना बेहद कठिन हो गया है।-मुकेश,स्थानीय महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से जल्द से जल्द सड़क व नाली का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

संबंधित समस्या को लेकर स्थानीय सरपंच को फोन किया गया, पर संपर्क नहीं हो पाया
----------------------------
हेमंत शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article