फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   road show of yogendra yadav at bijvasan area delhi

योगेंद्र यादव ने MCD चुनाव के रोड शो में निकाले ये 2 नए नारे

Thu, 23 Mar 2017 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
road show of yogendra yadav at bijvasan area delhi
yogendra yadav road show - फोटो : अमर उजाला
स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बिजवासन इलाके में दिल्ली निगम चुनाव के रोड शो के दौरान बसंती पटका और बसंती परिधान पहनकर दो नए नारों का आगाज किया। साथ ही स्वराज इंडिया को वोट देने की अपील की। 
विज्ञापन


पहला नारा उन्होंने कहा, 'तीन सरकार, तीनों बेकार’। इस नारे के बीच यादव ने कहा कि अब जुमला, ड्रामा व घोटाले की सरकारों पर लोग यकीन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जुमले से काम चला रही है।
विज्ञापन


जबकि दिल्ली सरकार की पहचान काम से ज्यादा ड्रामेबाजी से हो रही है। इसके अलावा निगम सरकार घोटाले में डूबी हुई है। बिजवासन से पार्टी प्रत्याशी के साथ उन्होंने बाइक से सड़कों का चक्कर काटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ पार्टी उम्मीदवार मंजू यादव भी थीं

road show of yogendra yadav at bijvasan area delhi
yogendra yadav road show - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर उन्होंने मतदाताओं से स्वराज इंडिया को वोट देने की अपील की। बिजवासन के बाद योगेंद्र यादव कापसहेड़ा पहुंचे। यहां उनके साथ पार्टी उम्मीदवार मंजू यादव भी थीं। रोड शो में काफी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। 

फिर वे पालम पहुंचे और पार्टी उम्मीदवार उपासना के साथ मतदाताओं से मुलाकात की। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि स्वराज इंडिया पहली पार्टी है जिसने पर्यावरण और स्वच्छता को अपना चुनावी एजेंडा बनाया है। 

दूसरा उन्होंने कहा कि पार्टी ने 'साफ दिल, साफ दिल्ली' के नाम से अपना विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया है। निगम में सरकार बनने के बाद स्वराज इंडिया इस एजेंडे पर काम करेगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि डॉक्यूमेंट में एक्शन प्लान भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed