फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road accidents in Delhi reduced by 22 percent in the last decade

दिल्ली वालों अच्छी खबर: 10 साल में कम हुईं सड़क दुर्घटनाएं, हादसों में 22 फीसदी की कमी; आंकड़ों में हुआ खुलासा

Wed, 30 Oct 2024 10:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Oct 2024 10:24 PM IST
सार

दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) अजय चौधरी ने बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस के प्रयासों से पिछले एक दशक में दिल्ली में सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों में कुल 20 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने बताया कि पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। 

विज्ञापन
Road accidents in Delhi reduced by 22 percent in the last decade
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक दशक में सड़क दुर्घटनाओं में 22 प्रतिशत की कमी आई है। गत वर्ष भी सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी देखी गई थीं। ये खुलासा दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से दिल्ली सड़क दुर्घटना पर तैयार रिपोर्ट-2023 से हुआ है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने बुधवार को दिल्ली सड़क दुर्घटना रिपोर्ट-2023 का विमोचन किया।

विज्ञापन


इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस वार्षिक रिपोर्ट में वर्ष 2023 के दौरान हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, साथ ही सड़क डिजाइन, विनियमन और अभियोजन में कारण, पैटर्न और सुझाव शामिल हैं। दुर्घटनाओं का विश्लेषण यातायात पुलिस और अन्य हितधारकों को साक्ष्य-आधारित है।

विज्ञापन

यह रिपोर्ट यातायात पुलिस को सड़क सुरक्षा कार्य योजना की रूपरेखा तैयार करने में मदद करेगी। इसमें शिक्षा, इंजीनियरिंग, प्रवर्तन और आपातकालीन देखभाल में सुधार के लिए कई विभागों के संयुक्त प्रयास शामिल हैं। सबसे पहले दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने और फिर उन मामलों में मृत्यु दर को कम करने के लिए बुनियादी ढांचे को डिजाइन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

रिपोर्ट ने पैदल चलने वालों को सबसे कमजोर सड़क उपयोगकर्ता और दोपहिया वाहनों की अगली सबसे कमजोर श्रेणियों के रूप में पहचाना है। इनमें 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में क्रमश: कुल मौतों का 43 प्रतिशत और 38 प्रतिशत है। दिल्ली यातायात पुलिस ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना-प्रवण स्थानों पर डिजाइन हस्तक्षेप की सिफारिश की है।

10 ब्लैक स्पॉट थे वर्ष 2023 में
आईएसबीटी कश्मीरी गेट, मुकरबा चौक, लिबासपुर बस स्टैंड, कश्मीरी गेट चौक, बुराड़ी चौक, ब्रिटानिया चौक, भलस्वा चौक, वजीरपुर डिपो, आर/ए मोरी गेट, गांधी विहार बस स्टैंड।

2023 में सड़क दुर्घटनाओंं में आई कमी
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या वर्ष 2022 में 1264 से घटकर वर्ष 2023 में 1257 हो गई, जबकि सड़क पर पंजीकृत वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। वाहनों की संख्या वर्ष 2022 में 4,38,052 से बढ़कर वर्ष 2023 में 6,39,097 हो जाने तथा यातायात इकाई द्वारा किए गए अन्य सुधारात्मक उपायों के कारण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed