{"_id":"69b61a45725d49dd6d0fc8dc","slug":"road-accidents-in-delhi-increase-by-9-35-percent-in-two-months-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Accident: दो महीने में सड़क हादसों में 9.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी, फेटल एक्सीडेंट में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Accident: दो महीने में सड़क हादसों में 9.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी, फेटल एक्सीडेंट में आई कमी
Sun, 15 Mar 2026 08:02 AM IST
Vijay Singh Pundir
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:02 AM IST
सार
इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में पिछले वर्ष 2025 के शुरूआती दो महीने यानि जनवरी-फरवरी के मुकाबले सड़क दुर्घटनाओं में 9.35 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में इस वर्ष के शुरुआती दाे महीने दिल्ली यातायात पुलिस के लिए अच्छे रहे हैं। हालांकि इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में पिछले वर्ष 2025 के शुरूआती दो महीने यानि जनवरी-फरवरी के मुकाबले सड़क दुर्घटनाओं में 9.35 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, मगर गंभीर सड़क दुर्घटनाओं (फेटल एक्सीडेंट, जिनमें लोगों की मौत होती है) में 1.2 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2025 के जनवरी व फरवरी महीने में गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में 248 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इस वर्ष के जनवरी-फरवरी में 245 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता लगता है कि इस वर्ष के शुरूआती दो महीनों में ऐसा सड़क दुर्घटनाएं जिनमें कोई भी घायल नहीं हुआ, उनमें 35.7 फीसदी की कमी आई है। वर्ष 2025 के जनवरी महीने में नॉन-इंजुरी वाली 14 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, वहीं इस वर्ष जनवरी व फरवरी महीने में कुल 9 नॉन इंजुरी सड़क दुर्घटनाएं हुई है।
विज्ञापन
इस वर्ष के जनवरी व महीने में कुल 947 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी। वहीं वर्ष 2025 के जनवरी व फरवरी महीने में 866 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी। ऐसे में इस वर्ष के शुरूआती दो महीने में 81 सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा हुई है। यानि कुल सड़क दुर्घटनाओं में 9.35 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन