{"_id":"6a9ac58e0461b2321b08fbd4","slug":"rising-onion-and-tomato-prices-are-affecting-both-daily-life-and-business-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-610-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्याज-टमाटर के बढ़ते दामों से आम जीवन के साथ कारोबार भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्याज-टमाटर के बढ़ते दामों से आम जीवन के साथ कारोबार भी प्रभावित
विज्ञापन
-सरकार ने 35 रुपये तय किए दाम, उसके बाद ऊंचे दामों पर बिक रहा प्याज
-टमाटर और प्याज के दाम बढ़ने के कारण होटल संचालकों ने बढ़ाए दाम
प्रथम चौहान
पूर्वी दिल्ली। प्याज और टमाटर के बढ़ते दामों का असर अब आम जीवन के साथ-साथ व्यावसायिक जीवन पर भी पड़ रहा है। हाल ही में नासिक से लगभग 453 मीट्रिक टन प्याज लेकर कांडा एक्सप्रेस दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंची है। इसके बाद भी प्याज के बढ़ते दामों में कोई फर्क नहीं है।
पिछले कुछ दिनों से बाजारों में प्याज और टमाटर के लगातार बढ़ते दाम चिंता का विषय बने हुए हैं। मुंबई से कांडा एक्सप्रेस आने के बाद भी प्याज के दामों में कोई खास असर नहीं दिखा है। प्याज अभी भी बाजारों में 50 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। इसके अलावा बीते दिनों हुई लगातार तेज बारिश के कारण बाजारों में टमाटर की भी कमी हुई है, जिससे उसके दाम काफी ज्यादा हैं।
प्याज टमाटर के बढ़ते दामों के कारण होटल संचालकों, छोले चावल, छोले भटूरे और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। शास्त्री पार्क रोड पर बिरयानी बेचने वाले अजय ने बताया कि प्याज और टमाटर के दाम बढ़ने के कारण बिरयानी बनाने में लागत भी ज्यादा आ रही है। इस कारण उन्होंने दाम बढ़ाए हैं। दुर्गापुरी के दिल्ली दरबार पर काम करने वाले ब्रिजेश ने बताया कि प्याज और टमाटर के दाम बढ़ने के कारण उन्होंने भी दाम बढ़ाए हैं। राकेश ने दावा किया कि सरकार की ओर से नासिक से प्याज दिल्ली लाई गई है, लेकिन कुछ लोगों ने प्याज और टमाटर को गोदामों में छिपाकर रखा हुआ है।
विज्ञापन
आजादपुर मंडी में भी दामों में फर्क
पूर्वी दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में भी प्याज और टमाटर के दामों में काफी फर्क है। आजादपुर मंडी में प्याज के दाम 45 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि सरकार ने प्याज के दाम 35.69 रुपये किलोग्राम तय किए हैं। वहीं, टमाटर के दाम मंडी में 34 रुपये प्रति किलोग्राम हैं जो कि सरकार की ओर से 24.49 रुपये तय किए गए हैं।स्थानीय मोहल्लों और खुदरा बाजारों में प्याज 55 से 65 रुपये और टमाटर 70 से 85 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है।