फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RGCIRC demonstrates the power of live robotic tele-surgery in London

Delhi NCR News: आरजीसीआईआरसी ने लंदन में दिखाई लाइव रोबोटिक टेली-सर्जरी की ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) ने यूरोप के प्रमुख रोबोटिक यूरोलॉजी कार्यक्रम ईआरयूएस25 में लाइव रोबोटिक टेली-सर्जरी का प्रदर्शन किया। यह सर्जरी भारतीय कंपनी एसएस इनोवेशंस के मंत्रा रोबोटिक सिस्टम से की गई। आरजीसीआईआरसी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुधीर रावल ने रोहिणी अस्पताल में मौजूद मरीज की सर्जरी गुरुग्राम से बैठकर की। यह सर्जरी लंदन में मौजूद दर्शकों को लाइव दिखाई गई। एयरटेल के 5जी नेटवर्क की मदद से सर्जरी बिना किसी रुकावट के पूरी हुई और मरीज अगले दिन घर चला गया। डॉ. रावल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल था। उनकी कोशिश है कि कैंसर का इलाज हर मरीज तक आसानी से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed