फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   retired IAS officer house robbed and stabbed when he resisted

मेरठ से दबोचा शातिर चोर: दिल्ली में रिटायर्ड IAS अधिकारी के घर लूट, विरोध करने पर चाकू मार किया घायल

Sun, 04 Aug 2024 10:56 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 04 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

दिल्ली में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वसंत कुंज इलाके में एक शातिर चोर ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस ने उसे 12 घंटे में ही पकड़ लिया।

विज्ञापन
retired IAS officer house robbed and stabbed when he resisted
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली के वसंत कुंज में लूटपाट की वारदात सामने आई है। जहां एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर पर एक बदमाश ने लूटपाट की। इतना ही नहीं विरोध करने पर अधिकारी को चाकू से घायल भी कर दिया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबित, बीती रात एक बजे के आस पास पुलिस को चोरी की कॉल आई। पुलिस ने बताया कि श्अभय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त आईआरएस)  उम्र 61 वर्ष अपने घर के बेडरूम में पत्नी के साथ सो रहे थे। उनका बेटा और नौकर घर के दूसरे कमरे में थे।
विज्ञापन


लगभग रात एक बजे, उनके कमरे की बालकनी से तेज आवाज आई। जिसे सुनकर अभय कुमार सिंह की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि एक आदमी फिसलते दरवाजे से उनके रूम में प्रवेश कर रहा है। उसको देखकर अभय कुमार सिंह ने अपनी पत्नी को जगाते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठिये ने  उनको घायल कर दिया। अभय और उसकी पत्नी परिवार के सदस्यों ने नौकर के साथ मिलकर चोर को कमरे के अंदर बंद कर दिया। लेकिन वह बालकनी से भाग निकला। पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई। फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण फिंगर प्रिंट, सुराग एकत्र किए और मामला दर्ज किया गया।   


 आरोपियों को पकड़ने के लिए छह टीमों का गठन किया गया। काम करते हुए आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र संत राम उम्र 38 साल को स्पेशल स्टाफ साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम ने 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया। एक शातिर चोर मेरठ में रह रहा था। घायल पीड़ित को इलाज के बाद ड्रामा सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed