फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Restaurant manager beaten up in nizamuddin police station for not picking up the phone

दिल्ली: वर्दी का रौब, फोन नहीं उठाने पर रेस्टोरेंट मैनेजर को थाने में मुर्गा बनाकर पीटा

Fri, 22 Nov 2019 07:59 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Restaurant manager beaten up in nizamuddin police station for not picking up the phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
निजामुद्दीन रेलवे थाने में तैनात एक एएसआई ने अपनी वर्दी का रौब जमाते हुए थाने बुलाकर एक रेस्टोरेंट मालिक को मुर्गा बनाकर उसे पीटा और फिर उसे चारपाई में बांध दिया। रेस्टोरेंट मैनेजर का कसूर इतना था कि उसने एएसआई के फोन को नहीं उठाया था। पीड़ित ने थाना प्रभारी को एएसआई के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है। साथ ही एक वीडियो बनाया जिसमें उसने अपने साथ हुए क्रूरता का जिक्र किया है। 
विज्ञापन


वीडियो के कई व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल होने के बाद पुलिस उपायुक्त तक इसकी जानकारी पहुंची। पुलिस उपायुक्त ने तत्काल एएसआई को निलंबित कर जांच के आदेश के दे दिए हैं। पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


शिवम ठकराल निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में सीनियर मैनेजर है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को थाने से फोन आया था। जहां से कुछ खाने के सामान का आर्डर दिया गया था। पंद्रह से बीस मिनट में आर्डर को पूरा कर दिया गया। इसी बीच मैनेजर के मोबाइल पर एएसआई मुकेश मीणा का फोन आ रहा था। जिसे किसी कारणवश मैनेजर नहीं उठा पाया। दो तीन बार फोन करने पर जब मैनेजर ने कोई जवाब नहीं दिया तो एएसआई ने एक होमगार्ड भेजकर मैनेजर को थाने में बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर के आते ही एएसआई उसे पीटते हुए थाने के भीतर ले गया और उसे मुर्गा बनाकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट करने के बाद उसे चारपाई में बांध दिया। चोट लगने की वजह से मैनेजर रोने लगा तो उसे छोड़ दिया गया। थाने से निकलने के बाद मैनेजर ने अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 


सूचना मिलने के बाद मैनेजर का भाई थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद मैनेजर का मेडिकल करवाया गया। मैनेजर ने रोते हुए अपना एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया के कई ग्रूपों में वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही घटना की जानकारी पुलिस उपायुक्त तक पहुंची। पुलिस उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed