फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Report on 4 including 2 builders in 6 crore fraud

6 करोड़ की धोखाधड़ी में दो बिल्डरों समेत 4 पर रिपोर्ट

Mon, 25 Mar 2019 03:17 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Mar 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
Report on 4 including 2 builders in 6 crore fraud
सांकेतिक तस्वीर

सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी व एचएएल के पूर्व प्रबंध निदेशक से 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो बिल्डरों समेत 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने म्यूचुअल फंड में निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। इसके बाद उन्होंने मूल राशि नहीं लौटाई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नोएडा निवासी जेएन भंडारी (91) वायु सेना में विंग कमांडर के रूप में सेवा कर चुके हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) के एमडी के रूप में भी काम किया था। आरोप है कि साल 2013 में सेक्टर-18 स्थित इंडियाबुल्स फर्म के आरएम अरुण कुमार से उनका संपर्क हुआ।
विज्ञापन


अरुण ने उन्हें कुछ राशि निवेश करने की सलाह दी और कहा कि हर महीने 30 फीसदी रिटर्न भी मिलेगा। उनके पास ऐसी दो पार्टी हैं। कुछ दिन बाद अरुण अंजलि बिल्डकॉन ग्रुप के चेयरमैन मुकेश कुमार राय व गार्डेनिया ग्रुप के चेयरमैन मनोज कुमार राय और उनके एक सहयोगी संजीव कुमार को लेकर उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोप है कि चारों ने म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का दावा करते हुए कहा कि 30 फीसदी रिटर्न में कुछ समय लगा तो 5 फीसदी पेनाल्टी भी दी जाएगी। इसके बाद जेएन भंडारी झांसे में आ गए और बिल्डरों के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर लिए। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग समय पर करीब 6 करोड़ रुपये ले लिए। कुछ दिन तक कुछ पैसा दिया गया, लेकिन बाद में बंद कर दिया गया।

जेएन भंडारी ने रिपोर्ट में कहा कि इसी बीच वह बीमार हो गए। उन्हें इलाज कराने बेटे के पास विदेश जाना पड़ा। वह 5 साल से भी अधिक समय तक काफी बीमार रहे। ठीक होने पर वर्ष 2018 के अंत में वे भारत लौट आए। इस कारण वह अपना पैसा भी नहीं मांग पाए। उन्होंने थाना सेक्टर-20 में शिकायत के  लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। अंत में उन्हें अदालत की शरण में जाना पड़ा।


इस संबंध में थाना सेक्टर-20 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह चौहान का कहना है कि अदालत के आदेश पर दो बिल्डरों समेत 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed