{"_id":"5e7e2c348ebc3e6fe61a3d42","slug":"report-of-corona-suspect-patient-committing-suicide-in-safdarjung-hospital-is-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफदरजंग अस्पताल में आत्महत्या करने वाले कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफदरजंग अस्पताल में आत्महत्या करने वाले कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव
Fri, 27 Mar 2020 10:14 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग अस्पताल में आत्महत्या करने वाले संदिग्ध की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। पंजाब निवासी मृतक की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। कुछ ही दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली आने के बाद युवक को दिल्ली एयरपोर्ट से सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। यहां अस्पताल में आने के कुछ ही देर बाद सातवी मंजिल से युवक ने छलांग लगा दी थी। हालांकि तब तक डॉक्टर उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल ले चुके थे। युवक ने आइसोलेशन वार्ड में मौजूद अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगाई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि आत्महत्या करने वाले मृतक युवक की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि घटना से कुछ ही मिनट पहले युवक का सैंपल लिया था। उसे बुखार और सर्दी के अलावा सिर में दर्द की शिकायत भी थी। हालांकि सैंपल लेने के बाद प्रोटोकॉल के तहत युवक को कुछ बता पाते उससे पहले ही वह खिड़की से नीचे कूद गया था।
विज्ञापन
मृतक पिछले एक साल से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रह रहा था और 18 मार्च को दिल्ली आया था। सफदरजंग अस्पताल में रात करीब नौ बजे पहुंचने के बाद उसे जांच के लिए अस्पताल की सातवीं मंजिल पर ले जाया गया। जब डॉक्टर वहां पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। इमारत से निकल रहे एक अन्य डॉक्टर ने रात सवा नौ बजे जमीन पर एक शव पड़ा देखा था। इस व्यक्ति की आत्महत्या के बाद अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दो गई है और जरूरत पड़ने पर संदिग्धों की काउंसलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन