फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Repair work of embankment of Munak Canal completed

Delhi : मुनक नहर के तटबंध की मरम्मत का काम पूरा, आज सुबह तक द्वारका संयंत्र में पानी पहुंचने की उम्मीद

Sat, 13 Jul 2024 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 03:27 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने कहा कि हरियाणा सुबह करीब सात बजे मुनक नहर में पानी छोड़ देगा। मंत्री आतिशी के अनुसार द्वारका संयंत्र से जलापूर्ति शनिवार सुबह से बहाल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Repair work of embankment of Munak Canal completed
जेजे कॉलोनी का हाल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में मुनक नहर के तटबंध में आई दरार को भर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हरियाणा से दिल्ली आने वाली मुनक नहर की एक शाखा के तटबंध में बुधवार देर रात दरार आ गई थी, जिसके कारण बवाना के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा गया कि शनिवार सुबह तक द्वारका संयंत्र में पानी पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि बवाना प्रवेश बिंदु पर तटबंध टूट गया था। अब सात मीटर चौड़ा और 15 मीटर लंबा मिट्टी का तटबंध बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कंक्रीट बिछाने का काम जारी है। कंक्रीट को जमने में पांच से छह घंटे लगते हैं। हमें उम्मीद है कि हरियाणा कल सुबह करीब सात बजे मुनक नहर में पानी छोड़ देगा। मंत्री के अनुसार, द्वारका संयंत्र से जलापूर्ति शनिवार सुबह से बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आतिशी ने बताया कि मुनक नहर का निर्माण और रखरखाव करने वाले हरियाणा सिंचाई विभाग की एक टीम मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड की एक टीम भी उनकी मदद कर रही है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र और जे.जे. कॉलोनी के बारे में कहा कि क्षेत्र से पानी निकाल दिया गया है तथा चिकित्सा सुविधाओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर स्थापित किया गया है, क्योंकि ऐसी स्थिति में जलजनित बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनक नहर से निकलने वाली छोटी नहर (कैरियर लाइन चैनल-सीएलसी) का तटबंध बुधवार रात 12 बजे से दो बजे के बीच टूट गया था। जल मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को बताया कि तटबंध के टूटने से मुनक नहर का पानी बवाना के कई इलाकों में घुस गया था। मंत्री ने कहा थ कि इसके कारण द्वारका, हैदरपुर, बवाना और नांगलोई में जल शोधन सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed