फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief from sunshine in Delhi-NCR

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में दिन में खिली धूप से मिली राहत, ठंडी हवा से फिर मौसम में होगा बदलाव

Tue, 06 Feb 2024 01:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Feb 2024 01:17 AM IST
सार

अनुमान है कि 11 फरवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Relief from sunshine in Delhi-NCR
नीला आसमान, उड़ते पक्षी और धूप से चमकती पुरानी दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को दिन में खिली धूप से सोमवार को ठंडक से राहत मिली। दोपहर बाद मौसम में बदलाव से हल्की गर्मी का अहसास भी हुआ। वहीं शाम ढलते ही एक बार फिर से मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दोपहर के समय तापमान में बढ़त का अनुमान जताया है। हालांकि उत्तर-पश्चिम दिशाओं से आने वाली ठंडी हवाओं से सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस हो सकती है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सोमवार को मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 17 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार सुबह बहुत हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह करीब आठ बजे मौसम साफ हुआ और हल्की धूप खिली। दोपहर तक धूप तेज हो गई जिससे मौसम गर्म हुआ। मौसम साफ होने से शाम के तापमान की गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मंगलवार को दिन में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 10 से 12 किमी प्रति घंटे की गति से हल्की ठंडी हवाएं चल सकती है। इससे शाम के समय मौसम कुछ सर्द होगा। वहीं सुबह के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। अनुमान है कि 11 फरवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले सर्द रहा पहला सप्ताह
फरवरी का पहला सप्ताह दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले कुछ सर्द रहा। पिछले साल पांच फरवरी तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री को पार कर गया था, जबकि अभी यह 20 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान पिछले साल के मुकाबले कुछ गर्म है। पिछले साल पांच फरवरी को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास बना हुआ था वहीं इस साल यह 12 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो पिछले साल 21 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री को पार कर गया था। इस बार अभी तक ऐसी संभावनाएं नहीं बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed