फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   relief for four days from severe heat wave in delhi today yellow alert issued for dusty wind blowing across north india

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में भीषण लू से चार दिन के लिए राहत, आज पूरे उत्तर भारत में धूल भरी हवा चलने का येलो अलर्ट जारी

Tue, 17 May 2022 02:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 May 2022 02:21 AM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे उत्तर भारत में धूल भरी हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
relief for four days from severe heat wave in delhi today yellow alert issued for dusty wind blowing across north india
धूल भरी आंधी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूरे उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों का हाल बेहाल किए हुए है। हालांकि रविवार को तापमाप के 50 डिग्री के टॉर्चर के बाद सोमवार को गर्मी के तेवर कुछ नरम रहे। इस कारण से तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण लू से भी लोगों को आगामी चार दिन के लिए राहत मिलेगी। 20 मई से एक बार फिर से लू का प्रकोप रहेगा। 21-22 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश व अंधड की भविष्यवाणी की गई है। इससे तापमान में मामूली गिरावट होगी।

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के 10 मौसम केंद्रों की बात की जाए तो पारा 42 डिग्री से ऊपर ही रहा। 44.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा। जबकि स्पोट्स कॉम्पलेक्स इलाके में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में तापमान अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विभाग ने मंगलवार को पूरे उत्तर भारत में धूल भरी हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज की जाएगी। विभाग ने मानसून पूर्व गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण अंधड़ चलने व बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी। जिस कारण से सोमवार को गर्मी से कुछ राहत मिली वहीं अब मंगलवार को भी थोड़ी राहत रहेगी। अब विभाग ने 20 मई को लू के प्रकोप (हीट वेव) की भविष्यवाणी की है। जबकि मंगलवार को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। इस कारण से तापमान 41 डिग्री पहुंचेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 42.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 30.8 डिग्री सेल्यिसय
पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, आंधी चलने की संभावना है।
17 मई को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 06 मिनट
18 मई को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 29 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed