{"_id":"635a54b7665a17784733eb8f","slug":"red-light-on-train-off-campaign-postponed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कल से शुरू होने वाला 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' अभियान स्थगित, पर्यावरण मंत्री ने एलजी पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कल से शुरू होने वाला 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' अभियान स्थगित, पर्यावरण मंत्री ने एलजी पर लगाए आरोप
Thu, 27 Oct 2022 03:21 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई
पीटीआई
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 27 Oct 2022 03:21 PM IST
सार
गुरुवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने प्रेस वार्ता कर 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान से जुड़े प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल के लिए महीने भर का अभियान कल शुरू किया जाना था, लेकिन अब तक उपराज्यपाल की ओर कोई मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर काबू पाने के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान को स्थगित किया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने किया कि उपराज्यपाल से अभियान को मंजूरी न मिलने से अभियान को स्थगित किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने प्रेस वार्ता कर 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान से जुड़े प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान पिछले वर्षों में सफल रहा है। इस साल के लिए महीने भर का अभियान कल शुरू किया जाना था, लेकिन अब तक उपराज्यपाल की ओर कोई मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़ी फाइल 21 अक्तूबर को एलजी को भेजी गई थी, लेकिन अभी वह लटकी हुई है।
विज्ञापन
राय ने कहा कि पहली बार ये अभियान 16 अक्तूबर, 2020 को शुरू किया गया था, जिसके तहत ड्राइवरों को ट्रैफिक लाइट के हरे होने की प्रतीक्षा करते हुए अपने वाहनों को बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन