फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Recovering porn clips found in mobile , got in the cab, condoms.

कैब रेप: शिव के मोबाइल में मिली पॉर्न क्लिप, कैब में मिला कंडोम

Sat, 13 Dec 2014 08:17 AM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
Recovering porn clips found in mobile , got in the cab, condoms.

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह हर वक्त सेक्स के बारे में ही सोचता था। वह अपने दोस्तों को कैब में बैठने वाली महिलाओं के बारे में बताता था। शिव ज्यादातर रात में कैब चलाता था और सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट और मॉल के पास सवारियों का इंतजार करता था।

विज्ञापन


कैब में युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी शिव कुमार का शुक्रवार को जेल में पहला दिन था। शिव पूरे दिन तिहाड़ जेल में सहमा-सहमा रहा। वह दिनभर शांत रहा लेकिन खाना-पीना ठीक से लिया। उसने किसी भी कैदी से बात नहीं की हालांकि जेल संख्या-1 में कुछ कैदियों ने उससे बात करने की कोशिश की।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले तिहाड़ जेल पहुंचते ही कैदियों ने दुष्कर्म के आरोपी की जमकर पिटाई कर दी थी। इसी वजह से जेल प्रशासन शिव की सुरक्षा को लेकर पूरी सावधानी बरत रहा है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि कोई भी आम कैदी आसानी से शिव तक पहुंच न पाए इसके लिए उसे जेल संख्या-1 के मुलायजा वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में मिले पोर्न वीडियो

Recovering porn clips found in mobile , got in the cab, condoms.

सीरियल रेपिस्ट शिव कुमार यादव के पास से बरामद मोबाइल में कई पोर्न वीडियो मिले हैं। साथ ही तलाशी के दौरान पुलिस ने कैब से कंडोम भी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने शिव की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से दो मोबाइल बरामद किए थे। इनमें पोर्न फिल्म की काफी क्लिपिंग मिली हैं। साथ ही जब पुलिस ने बरामद स्विफ्ट डिजायर की तलाशी में उसके डैसबोर्ड से गर्भ निरोधक वस्तुएं मिली हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में शिव ने खुद को कामदेव बताया था और र्कई लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की थी। पुलिस को आशंका है कि शिव पोर्न क्लिप से प्रभावित था और इसकी वजह से ही वह लगातार लड़कियों से संबंध बनाना चाहता था।

पुलिस का कहना है कि खासकर वह पब और बार के पास इसलिए मौजूद रहता था कि वहां से आने के बाद कोई भी लड़की ज्यादा विरोध नहीं कर सकती। बताया जा रहा है कि वह दक्षिण दिल्ली के कुछ सेक्स वर्कर को बिना किराये लिए अपने कैब में बैठाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed