फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Recession hit on Shriram procession as artist will wear old dress

दिल्लीः श्रीराम बारात पर मंदी की मार, रामलीला में पुरानी पोशाक पहनेंगे कलाकार

Fri, 20 Sep 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
Recession hit on Shriram procession as artist will wear old dress
रामलीला में खर्च होगा कम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की रामलीलाओं का राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन होता है। हर बार लाखों रुपये इसके आयोजन में लगते हैं, लेकिन इस बार मंदी के असर ने इन रामलीलाओं का स्वरूप इतना छोटा कर दिया है कि आने वाले दिनों में लोगों को निराशा हाथ लग सकती है। 

विज्ञापन


श्रीराम बारात के दर्शन के लिए लोग हर वर्ष उत्सुक रहते हैं, परंतु इस बार मंदी के चलते आगामी एक अक्तूबर को दिल्ली की सड़कों पर छोटी बारात के दर्शन होंगे। वहीं, चितरंजन पार्क में हर वर्ष होने वाली दुर्गा पूजा पर भी इस बार मंदी की मार है। यहां ओएनजीसी और गेल जैसी कंपनियों से करीब एक-एक लाख रुपये का चंदा मिलता था, जो अभी तक नहीं मिला।
विज्ञापन


लालकिला स्थित लवकुश रामलीला कमेटी के सचिव अर्जुन कपूर का कहना है कि मंदी का असर होने के कारण इस बार मिनी राम बारात निकाली जाएगी। हर वर्ष बारात में करीब 30 से ज्यादा झांकियां होती थीं, लेकिन इस बार 15 झांकी ही दिखाई देंगी। इतना ही नहीं, इस बार कलाकारों को पुरानी पोशाक से ही काम चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार अलग-अलग रामलीला आयोजकों की ओर से अलग-अलग डिजाइनरों को विशेष ऑर्डर दिए जाते हैं, लेकिन पुरानी दिल्ली के मशहूर डिजाइनर सुमित गुप्ता का कहना है कि उनके पास केवल 30 फीसदी पोशाक नई बनाने का ऑर्डर आया है। लालकिले की अधिकांश रामलीला में वे ही पोशाक बनाते हैं। 

चितरंजन पार्क स्थित सीआर पार्क काली मंदिर समिति के सचिव श्रीवाश भट्टाचार्य का कहना है कि वे लोग ओएनजीसी सहित बड़ी कंपनियों से चंदा लेने का प्रयास कर रहे हैं। ये कंपनियां हर वर्ष एक लाख रुपये से भी ज्यादा का चंदा देती थीं, लेकिन इस बार क्या होगा? ये उन्हें भी नहीं पता। 

राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचते हैं यहां

लालकिले की रामलीलाओं में राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचते हैं। पिछले वर्ष दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी यहां बतौर कलाकार के रूप में मंचन किया था। वीवीआईपी रामलीला होने के चलते आयोजक भी हर बार नई पोशाकें तैयार कराते हैं और झांकियां भी ज्यादा रखते हैं। प्रत्येक रामलीला के आयोजकों का आपस में प्रतियोगिता भी होती है। मंदी के असर के कारण हर आयोजक प्रतियोगिता करने से भी घबरा रहे हैं।

दानवीरों के पास नहीं है कैश
रामलीला आयोजकों के दानवीरों के पास मंदी के चलते कैश नहीं है। बाजार में जब वे चंदा के लिए पहुंच रहे हैं तो व्यापारी भी अपनी हालत बयां कर रहे हैं। कैश नहीं होने के कारण कई बड़े व्यापारी बैंक खाते में ट्रांसफर या चैक देने की बात कर रहे हैं, लेकिन टैक्स की मार के चलते आयोजक इससे परहेज कर रहे हैं। अशोक विहार फेज-2 स्थित श्रीआदर्श रामलीला कमेटी के प्रचार अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह बताते हैं कि उनकी रामलीला का बाकायदा पेनकार्ड भी है और टैक्स भी देते हैं। इसलिए उनकी रामलीला को दान देने वालों की दिक्कत नहीं है, लेकिन वे मानते हैं कि दिल्ली में ज्यादातर रामलीला आयोजक टैक्स नहीं देते हैं। धार्मिक कार्यक्रम होने के चलते वे इससे दूर ही रहते हैं। 

विश्वास नगर में सीटें आधी
पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में हर वर्ष होने वाली रामलीला में इस बार केवल 5 हजार दर्शकों की क्षमता युक्त पंडाल होगा, जबकि पिछले वर्ष यहां 10 हजार दर्शकों के एक साथ बैठने की क्षमता थी। आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्ष जिसने 51 हजार रुपये का चंदा दिया अब वह व्यापारी 11 और 21 हजार रुपये तक ही दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed