फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   real sisters give bread to him of his share, he do animalism with her

सगी बहनों ने जिसे खिलाई अपनी रोटियां, उसने की हैवानियत

Thu, 20 Aug 2015 10:13 AM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
real sisters give bread to him of his share, he do animalism with her

दोनों लड़कियां घर के लोगों से छिपकर उसे खाना तक देती थी, मगर आरोपी ने उनको ही बेचने का प्रयास किया। करीब दो माह पहले मुनीश असम में परिजनों से लड़-झगड़कर ग्रेटर नोएडा भाग आया था।

विज्ञापन


उसने वहां किराये पर एक कमरा ले लिया। 10 दिन बाद ही उसके पास रुपये खत्म हो गए। उसने किसी से फोन पर कहा था कि आज तो भूखा ही सोना पड़ेगा।

यह सुनकर छोटी बच्ची को तरस आ गया और उसने अपने हिस्से की तीन रोटियां परिजनों से छिपाकर मुनीश को दे दीं। छोटी बहन को देखकर बड़ी बहन भी उसकी मदद करने लगी।
विज्ञापन

65 हजार में बड़ी बहन का सौदा तय कर दिया

real sisters give bread to him of his share, he do animalism with her

पुलिस के मुताबिक, एक दिन आरोपी को एक युवक द्वारा अपनी दो चचेरी बहनों को कोठे पर बेचने की घटना का पता चला। इसके बाद उसने लड़कियों को बेचने का प्लान बनाया।


फिर मुनीश ने दोनों लड़कियों के साथ ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया। 14 अगस्त की शाम को जब दोनों बाजार गईं तो वह भी पीछे-पीछे चला गया और रास्ते में दोनों को बहाने से उनको दिल्ली ले गया।

वहां वह किराये पर एक कमरा लेकर रहने लगा और लड़कियों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश किए। जब बात नहीं बनी तो उसने असम में 65 हजार में बड़ी बहन का सौदा तय कर दिया। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

ये था पूरा मामला

real sisters give bread to him of his share, he do animalism with her

ग्रेटर नोएडा के एक गांव में किराये पर परिवार के साथ रहने वाली दो लड़कियों का एक युवक ने 14 अगस्त को अपहरण कर लिया था। मामले में पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपी गुवाहाटी के गांव बोबई निवासी मुनीष कुमार शा को दिल्ली से दबोच कर दोनों बहनों को छुड़ा लिया है।

आरोपी ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी दोनों सगी बहनों को कोठे पर बेचने की नीयत से ले गया था, मगर बात न बनने पर वह उन्हें असम या बंगाल लेकर भागने की फिराक में था।

उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। दोनों लड़कियों को बुधवार को परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार निवासी एक युवक परिवार के साथ इकोटेक-थर्ड स्थित एक गांव में किराये पर रहता है।

विज्ञापन

फल खरीदने गई थीं दोनों

real sisters give bread to him of his share, he do animalism with her

युवक की एक बहन 13 साल की और दूसरी नौ साल की है। दोनों बहनें 14 अगस्त की शाम बाजार से फल खरीदने गई थीं। उसके बाद से दोनों गायब हो गईं।


परिजनों ने देर रात तक उनको तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने रात में ही ईकोटेक-थर्ड में अपहरण का मामला दर्ज कराया।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उनके घर के पास एक युवक किराये पर रहता है, जो घटना के बाद से गायब है। आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई तो कोई सुराग नहीं मिला।

उस शख्स ने कई बार किया रेप

real sisters give bread to him of his share, he do animalism with her

हालांकि, ये पता चला कि वह एक ठेले वाले का मोबाइल ले गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को तलाश लिया। आरोपी ने दोनों बहनों को दिल्ली के अशोक नगर में बंधक बनाकर रखा था।


पुलिस ने दो दिन तक उसका इंतजार किया और तीसरे दिन जब वह कमरे पर गया तो उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी और बहनों को ग्रेटर नोएडा ले आई।

दोनों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। मेडिकल में किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मुनीष कुमार शा को पॉस्को, अपहरण और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed