फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   reactions of many leaders including Atishi Kejriwal have come to fore After earthquake in Delhi

Earthquake: दिल्ली में भूकंप के आतिशी ने की सबकी सुरक्षा की कामना, झील पार्क में सालों पुराने पेड़ को नुकसान

Mon, 17 Feb 2025 07:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 07:28 AM IST
सार

दिल्ली समेत एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है। जिसकी गहराई पांच किलोमीटर रही। भूकंप के बाद कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 

विज्ञापन
reactions of many leaders including Atishi Kejriwal have come to fore After earthquake in Delhi
आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। सुबह 5.36 बजे 4.0 की तीव्रता से भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने इसकी जानकारी दी। भूकंप का मुख्य केंद्र नई दिल्ली रहा। जो जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटकों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कार्यवाहक सीएम आतिशी तक ने पोस्ट साझा किया।
विज्ञापन


दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि अभी एक जोर का भूकंप आया है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हू कि सब सुरक्षित होंगे। 
विज्ञापन

 
दिल्ली में आई भूकंप के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि मैं सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। पीएम ने सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने के लिए कहा है। साथ ही संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
 

दिल्ली ही था भूकंप का केंद
नेशनल सेंटर फॉर सेसमॉलॉजी के मुताबिक, सुबह-सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के तेज झटके आए। इसका केंद्र दिल्ली के 5 किमी. की गहराई में रहा है। ये भूकंप दिल्ली-एनसीआर में अक्षांश: 28.59 उत्तर, लंबाई: 77.16 पूर्व, गहराई: 5 किमी के आस-पास रहा। दिल्ली ही भूकंप का केंद्र था। इस वजह से यहां के लोगों को झटके काफी देर तक महसूस हुए।
 

दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स पर हेल्प लाइन नंबर साझा किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर किसी को कई परेशानी या दिक्कत हो तो इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर से संपर्क कर सकता है। 
 

भूकंप से झील पार्क में 20-25 साल पुराना पेड़ उखड़ा
धौला कुआं स्थित झील पार्क के रखवालों का दावा है कि आज सुबह आए 4.0 तीव्रता के भूकंप ने पार्क में लगे 20-25 साल पुराने पेड़ को उखाड़ दिया। भूकंप का केंद्र धौला कुआं में था। पार्क में केयरटेकर महावीर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं आज सुबह 9 बजे ड्यूटी पर आया था। मैंने देखा कि पेड़ उखड़ा हुआ है। यह पेड़ 20-25 साल पुराना है। ऐसा भूकंप के कारण हुआ होगा, क्योंकि यहां हवा या आंधी जैसी कोई बात नहीं थी। कर्मचारियों ने बताया कि भूकंप के बाद जब उन्होंने पार्क का दौरा किया तो उन्होंने देखा कि पेड़ उखड़ गया है।


भूकंप आने पर क्या करें
भूकंप के दौरान जितना संभव हो उतना सुरक्षित रहें। इस बात के प्रति सतर्क रहें कि कौन-से भूकंप वास्तव में इसकी पूर्व-चेतावनी देने वाले भूकंप के झटके होते हैं और बाद में बड़ा भूकंप भी आ सकता है। धीरे-धीरे कुछ कदमों तक सीमित हलचल करें जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें और भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक रहें जब तक कि आपको यह सुनिश्चित हो जाएं कि बाहर निकलना सुरक्षित है।

भूकंप के दौरान घर में हैं तो क्या करें
आप यदि घर के अंदर हों तो जमीन पर झुक जाएं, किसी मजबूत मेज अथवा फर्नीचर के किसी हिस्से के नीचे शरण लें या तब तक मजबूती से पकड़कर बैठे रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। यदि आपके पास कोई मेज या डेस्क न हो तो अपने चेहरे तथा सिर को अपने बाजुओं से ढक लें और बिल्डिंग के किसी कोने में झुक कर बैठ जाएं। किसी आंतरिक दरवाजे के लेंटर, किसी कमरे के कोने में, किसी मेज या यहां तक कि किसी पलंग के नीचे रुककर अपने आपको बचाएं। सीसे, खिड़कियों, दरवाजों तथा दीवारों से दूर रहें या ऐसी कोई चीज जो गिर सकती हो (जैसे लाइटिंग फिक्सचर्स या फर्नीचर), से दूर रहें।

भूकंप के दौरान घर के बाहर हैं तो क्या करें
यदि आप घर के बाहर हों तो जहां हों वहां से आप न हिलें। इसके साथ ही बिल्डिंग, पेड़ों, स्ट्रीट लाइटों तथा बिजली/टेलीफोन आदि की तारों आदि से दूर रहें। यदि आप किसी खुली जगह पर हों तो वहां तब तक रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। सबसे बड़ा खतरा बिल्डिंग के बाहर, निकास द्वारों तथा इसकी बाहरी दीवारों के पास होता है। भूकंप से संबंधित अधिकांश दुर्घटनाएं दीवारों के गिरने, टूटकर गिरने वाले कांच तथा गिरने वाली वस्तुओं के कारण होती हैं।  

भूकंप के दौरान वाहन चलाते वक्त क्या करें
जितनी जल्दी संभव हो सुरक्षा के साथ गाड़ी रोकें तथा गाड़ी में रुके रहें। बिल्डिंग, पेड़ों, ओवरपास, बिजली/टेलीफोन आदि की तारों के पास या नीचे रुकने से बचें। सावधानी से भूकंप के रुकने के बाद आगे बढ़ें अथवा सड़कों, पुलों, रैम्प से बचें जो भूकंप द्वारा क्षतिग्रस्त हुए हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed