{"_id":"5a69b110431610f19ecb83a969c9e9c2","slug":"raval-international-become-karate-king","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावल इंटरनेशनल बना कराटे किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावल इंटरनेशनल बना कराटे किंग
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 13 Jan 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-22 हनुमान मंदिर के पास आयोजित कराटे प्रतियोगिता में रावल इंटरनेशनल स्कूल ने खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में करीब 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में खुशबू डागर ने स्वर्ण पदक व कोमल ने रजत पदक जीता।
वहीं साक्षी वाधवा ने स्वर्ण व काजल ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
बाल वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी सारांश ने व बालिका वर्ग की ट्रॉफी स्वीटी मोगा ने अपने नाम की।
इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंकों के आधार पर सीनियर ग्रुप की ट्रॉफी पर रावल इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर ग्रुप की आल ओवर ट्रॉफी पर मेव अकादमी मादलपुर को विजेता चुना गया।
विज्ञापन