'बलात्कारी होते हैं आंतकवादी, सरेआम मिलनी चाहिए मौत की सजा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि बलात्कारियों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने रेप करने वाले अपराधियों के लिए सार्वजनिक रूप से सजा देने की मांग की है।
दिल्ली सरकार के मंत्री ने बुलंदशहर गैंगरेप पर एक ब्लॉग लिखा और कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए हथियार चलाना आना चाहिए। 'ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है' शीर्षक से लिखे ब्लॉग में उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं।
कपिल के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक साल में तकरीबन 450 नाबालिग लड़कियां रेप का शिकार बनी।
'रेप के मामलों में उम्र को किया जाना चाहिए नजरअंदाज'
उन्होंने कहा वे लंबे समय से मृत्युदंड के खिलाफ रहे हैं। लेकिन ऐसे अपराधों को देखते हुए उन्हें लगता है कि बलात्कारी आतंकवादी होते हैं और उनके साथ ऐसा ही बर्ताव करना चाहिए।
कपिल मिश्रा का मानना है कि लड़कियों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाए और उनके पास बलात्कारियों को सार्वजनिक तौर पर मौत की सजा देने का अधिकार हो। जबकि ऐसे मामलों से जुड़े अभियुक्त की उम्र को भी नजरअंदाज करना चाहिए। अगर कोई बलात्कार करता है तो उसे बालिग की तरह ही सजा देनी चाहिए।
दिल्ली के करावल नगर से आप विधायक और मंत्री कपिल मिश्रा के किसी भी अपराध की पीड़ित पर नहीं बल्कि अपराधी पर होनी चाहिए और इसी के अनुरूप उसे सजा भी मिलनी चाहिए।