{"_id":"30321f43e32f396d5d4e9aff6143cd15","slug":"raping-innocent-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: साढ़े चार साल की मासूम से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: साढ़े चार साल की मासूम से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 02 Dec 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कस्बे में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में एक विधवा अपने परिवार के साथ रहती है।
विज्ञापन
कस्बे में ही घरों में साफ सफाई का काम करके वह परिवार का भरण पोषण कर रही है। रविवार रात अपनी साढे़ चार साल की बच्ची को घर पर अकेला छोड़कर काम करने के लिए चली गई। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अमित निवासी बिहार घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घर वापस लौटने पर मां को घटना की जानकारी हुई। उसने तत्काल इसकी सूचना दादरी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन