फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raped with women in park.

शौच के लिए जा रही महिला को पार्क में रोककर युवक ने किया रेप

Fri, 28 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Raped with women in park.

नरेला इलाके में शुक्रवार सुबह शौच के लिए जा रही एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पीड़िता को रास्ते में रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर नरेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला पति और दो बच्चों के साथ नरेला इलाके में रहती है।
विज्ञापन


वह एक फैक्टरी में काम करती है। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे पीड़िता शौच के लिए जा रही थी। पार्क में मौजूद विजय (20) ने उसे रोक लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने किया रेप

Raped with women in park.

महिला के विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया।

महिला घर जाकर अपने पति को सारी बातें बताई। पति पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि विजय दस दिन पूर्व ही नरेला में रहने वाले अपने भाई के पास रहने आया था। विजय नशे का आदी है और उसने नशे में ही घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed