फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raped by uncle niece

पिता की मौत पर शोक जताने आए मामा ने किया रेप

Sat, 21 Mar 2015 12:34 PM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
Raped by uncle niece

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में गंगनहर पर शुक्रवार दोपहर रिश्ते के मामा ने किशोरी (14) के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की कोशिश की। बेहोश होने पर भाग गया। इस संबंध में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


आरोपी की तलाश की जा रही है। वह किशोरी के पिता की विजयनगर में बृहस्पतिवार को हुई मृत्यु पर शोक जताने उसके घर आया हुआ था। गांव से मवेशियों के लिए चारा लाने के बहाने उसे मोपेड पर बैठाकर ले गया था।

विज्ञापन

एक तरफ अंतिम संस्कार, दूसरी तरफ रेप

Raped by uncle niece

मसूरी पुलिस ने बताया कि विजयनगर की रहने वाली पीड़िता दोपहर करीब तीन बजे गंगनहर की पटरी के पास खेत में बेहोश मिली। होश आने पर राहगीरों को उसने दुखड़ा सुनाया। वे उसे थाने लेकर आए। लड़की के परिजनों को सूचना दी गई।

थाने पहुंचे लड़की के बड़े भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है। परिवारवालों ने बताया कि लड़की के पिता की बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई थी। मसूरी क्षेत्र का रहने वाला आरोपी शोक संवेदना जताने आया हुआ था।

परिवार के सदस्य शुक्रवार को अंतिम संस्कार करा रहे थे। आरोपी लड़की को बहाने से यह कहकर ले गया कि गांव से मवेशियों के लिए चारा ले आते हैं और रास्ते में रेप कर भाग गया।

सीए छात्रा से रेप की कोशिश

Raped by uncle niece

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-5 में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद सीए छात्रा के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वैशाली सेक्टर-5 में एक व्यक्ति आटा चक्की चलाता है, उसकी बेटी एक संस्थान से सीए कर रही है। जबकि दूसरा पक्ष भी उनकी दुकान के सामने ही आटा चक्की चलाता है। छात्रा ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम उसके पिता और सामने की चक्की चलाने वाले आरोपी साहब सिंह, उनके बेटे हरीश, मनीष और नौकर बिरजू के साथ कहासुनी और हाथापाई हुई। पिता को घिरा देख छात्रा भी पहुंच गई। आरोप है कि साहब सिंह और उनके पुत्र व नौकर ने उसके साथ भी हाथापाई की और उसे दुकान में खींचकर रेप की कोशिश की।

तभी पड़ोसी बदले सिंह नागर भी दुकान में घुस आया और अश्लील हरकतें करते हुए रेप की कोशिश की। किसी तरह शोर मचाकर अपने पिता की मदद से उसने खुद को बचाया। पुलिस से शिकायत करने पर लगातार उन्हें धमकी दी जा रही है। उधर एसएचओ राशिद अली ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला मारपीट और अभद्र व्यवहार का लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उधर, आरोपियों के ताऊ का कहना है कि रेप की कोशिश का आरोप गलत है। पिता के सामने पुत्र कैसे इस प्रकार की घिनौनी हरकत कर सकते हैं। पुलिस घटनास्थल के सामने बने एटीएम के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके। आरोपी साहब सिंह, बेटे हरीश, मनीष, पड़ोसी बदले सिंह नागर और नौकर बिरजू की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed