{"_id":"5943766c4f1c1b961f8b4629","slug":"rape-surivor-of-delhi-sues-uber-for-mishandling-of-her-medical-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता ने उबर पर किया निजता उल्लंघन का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता ने उबर पर किया निजता उल्लंघन का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
भारत में 2014 में उबर ड्राइवर ने जिस महिला के साथ रेप किया था, उस महिला ने कंपनी और इसके मुख्य अधिकारी ट्रैविस कलानिक के खिलाफ निजता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि कंपनी ने उसके साथ हुए दुष्कर्म से संबंधित मेडिकल रिकॉर्ड गैरकानूनी तरीके से हासिल कर शेयर किए। जेन डो नामक इस महिला ने कैलिफोर्निया के फेडरल कोर्ट यह मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने कहा है कि दिसंबर 2014 में दिल्ली में उबर के एक ड्राइवर ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे गंभीर शारीरिक प्रताड़ना दी।