फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape a woman after watching pornographic videos in Dabri of Dwarka district

Delhi: महिला से जबरन बनाए संबंध, बच्चों को जान से मारने की धमकी के बाद पीड़िता पहुंची थाने; लिखाई रिपोर्ट

Wed, 17 May 2023 06:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 May 2023 06:58 PM IST
सार

द्वारका जिला के डाबड़ी में एक महिला से दुष्कर्म की खबर आई है। महिला ने आरोपी से परेशान आकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपी शराब पीने का आदी है और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था।

विज्ञापन
rape a woman after watching pornographic videos in Dabri of Dwarka district
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका जिला के डाबड़ी इलाके में 34 साल की एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी अश्लील वीडियो देखने के बाद वारदात को अंजाम देता था। विरोध करने पर आरोपी महिला के दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी व्यक्ति महिला के पड़ोस में रहता है। महिला से पहचान करने के बाद आरोपी लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पड़ोस में रहता है आरोपी 
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह द्वारका इलाके में अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। वर्ष 2008 में उसकी शादी हुई थी। लेकिन उसकी पति से नहीं बन सकी। महिला के यहां दो बच्चे हैं। पति से अलग रहने के बाद पीड़िता ने नौकरी शुरू कर दी। आरोपी युवक उसके पड़ोस में रहता है। महिला की आरोपी से पहचान हुई तो आरोपी ने उसके घर आना जाना शुरू कर दियाष। दोनों की नजदीकियां बढ़ी। 

विज्ञापन

इस बीच आरोपी ने एक दिन वर्ष 2020 में महिला से जबरन संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी अक्सर वारदात को अंजाम देने लगा। आरोपी अश्लील वीडियो देखकर वारदात को अंजाम देता था। इस दौरान आरोपी ने शराब पीना भी शुरू कर दिया। महिला जब भी संबंध बनाने का विरोध करती तो आरोपी उसे और उसके दोनों बच्चों को खत्म करने की धमकी देता था। पहले तो महिला चुपचाप सबकुछ सहती रही। लेकिन बाद में उसने आरोपी की शिकायत करने का मन बनाया। बाद में उसने डाबड़ी थाने में मामले की शिकायत दी। अब पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed