फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramlila staged in Delhi devotees raised slogans of Jai Shri Ram

रामलीला: 'भए प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी', रामायण की यह चौपाई बजते ही भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 17 Oct 2023 02:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Oct 2023 02:31 AM IST
सार

लालकिला मैदान में रामलीला करा रही लवकुश रामलीला कमेटी ने प्रभु जन्म, विश्वामित्र आगमन, ताड़का, सुबाहु मारीच वध आदि लीला का मंचन किया। उधर, श्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से माधवदास पार्क में कराई जा रही रामलीला में पृथ्वी पर राक्षसों का घोर उत्पात मचाने और ऋषि मुनियों को सताने के साथ-साथ उन्हें कष्ट देने की लीला हुई।

विज्ञापन
Ramlila staged in Delhi devotees raised slogans of Jai Shri Ram
लाल किला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में राम जन्म का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को रामलीला कमेटियों के पंडाल रामायण की चौपाई भए प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी से गूंज उठे। इतना ही नहीं, पंडालों में चारों ओर जय श्रीराम और पुरुषोत्तम राम का काफी देर तक जयघोष हुआ। इसके बाद मंचों पर ताड़का, मारीच, सुबाहु आदि राक्षसों के संहार की लीला मंचन किया गया। रामलीला मंचन के अंत में कमेटियों ने ताड़का का पुतला जलाया।

विज्ञापन


लालकिला मैदान में रामलीला करा रही लवकुश रामलीला कमेटी ने प्रभु जन्म, विश्वामित्र आगमन, ताड़का, सुबाहु मारीच वध आदि लीला का मंचन किया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि कई फिल्म कलाकारों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका अदा की। इसी मैदान में मंचन कराने वाली नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के कलाकारों ने पृथ्वी पर राक्षसों का घोर उत्पात मचाने, ऋषि-मुनियों को सताने के बीच राम जन्म की लीला की। कमेटी प्रवक्ता राहुल शर्मा ने बताया कि लीला के अंत में ताड़का का पुतला चलाया गया।
विज्ञापन


श्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से माधवदास पार्क में कराई जा रही रामलीला में पृथ्वी पर राक्षसों का घोर उत्पात मचाने और ऋषि मुनियों को सताने के साथ-साथ उन्हें कष्ट देने की लीला हुई। कमेटी के प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि राजा दशरथ के यहां भगवान का मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में जन्म होने और उनके बाद लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के जन्म की लीला हुई। रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी ने गुरु वशिष्ठ के आश्रम में चार भाइयों के विद्या ग्रहण करने के बाद वापस अयोध्या आने का भी मंचन किया। मॉडल टाउन के डेरावाल नगर की नव श्री मानव धर्म रामलीला कमेटी ने भगवान राम और माता सीता के जन्म की लीला कराई। कमेटी के चेयरमैन अखिल सिंघल ने बताया कि ताड़का वध का भी मंचन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि चिराग दिल्ली की श्री धार्मिक लीला कमेटी दक्षिण दिल्ली के अध्यक्ष राकेश गुलिया ने बताया कि ऋषि विश्वामित्र का दशरथ के दरबार में पधारने और राम एवं लक्ष्मण को मांग कर अपने साथ ले जाने, राम के यज्ञ की रक्षा करने और ताड़का का संहार करने की लीला की गई। श्री रामलीला कमेटी पी यू ब्लॉक पीतमपुरा ने रावण वेदवती संवाद, राम जन्म और ताड़का वध का मंचन किया गया। कमेटी के उपाध्यक्ष संजय बगाड़िया ने बताया कि ताड़का का पुतला भी जलाया गया। वहीं रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस-एक ने राम जन्म व रावण तपस्या की लीला कराई, वहीं आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस-दो की रामलीला में प्रभु जन्म, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध का मंचन हुआ। जबकि श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के अध्यक्ष सुरेश बिंदल ने बताया कि उनके ने रावण व उसके भाइयों की तपस्या, भगवान विष्णु का राम के रूप में अवतार लेने का मंचन कराया।

सबसे पुरानी कमेटी करा रही सादगी से मंचन
दिल्ली की ही नहीं, बल्कि देश की सबसे पुरानी श्रीरामलीला कमेटी तड़क-भड़क के बजाए सादगी के साथ रामलीला का मंचन करा रही हैं। कमेटी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आज भी मंचन के दौरान पुरानी परंपरा को जारी रखा गया है। मंचन से पहले व बाद में चांदनी चौक से लेकर मंचन स्थल रामलीला मैदान तक सवारी निकाली जाती है। इलाके के निवासी इस सवारी के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed