{"_id":"592c41424f1c1b824abdb805","slug":"raman-thandani-3rd-topper-in-delhi-ncr-in-icse-10th-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSE 10वीं में रमन ने दिल्ली-NCR में बने थर्ड टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE 10वीं में रमन ने दिल्ली-NCR में बने थर्ड टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 29 May 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
ratan thandani
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) के 10वीं (आईसीएसई) के परिणाम में श्रीराम स्कूल मॉलसरी के रमन थंडानी ने दिल्ली-एनसीआर में तीसरे नंबर पर रहा। रमन को परीक्षा में 98 फीसदी अंक हासिल हुए है। हिस्ट्री, ज्योग्राफी, मैथ व साइंस में 99-99 अंक हासिल हुए है, जबकि होम साइंस में 100 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में मौजूद रमन के पिता मानव थंडानी ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि अच्छे रिजल्ट आने की उम्मीद तो थी, लेकिन रिजल्ट इतना अच्छा होगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। बेटे ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस रिजल्ट ने उसे और अच्छी पढ़ाई करने नजरिया मिलेगा। नौवीं कक्षा में कॉन्सेप्ट क्लियर करने का फायदा बोर्ड परीक्षा में मिला।
विज्ञापन
टेक्स्ट बुक को ध्यान से पढ़ाई की। प्री-बोर्ड और मॉक टेस्ट परीक्षा में जो प्रश्र आते थे, उसे नोट कर महत्वपूर्ण प्रश्र के रूप में चिह्नित करता था। बोर्ड के आखिरी समय में इसे रिवाइज किया। जिसका फायदा परीक्षा के रिजल्ट में मिला। श्रीराम स्कूल की प्रिंसिपल मानसी मल्होत्रा का कहना है कि रमन शुरू से होनहार था। क्लास में एक्टिव रहता था। अभी आईबी स्कूल से आगे की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
अंकों पर एक नजर
अंग्रेजी : 93
साइंस : 99
गणित : 99
हिस्ट्री : 99
ज्योग्राफी : 99
हिन्दी : 95
होम साइंस : 100