फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rajnath singh reach fortis hospital to meet brajpal teotia

ब्रजपाल तेवतिया के परिवार से मिलकर, बिना कुछ बोले ही वापस चले गए राजनाथ सिंह

Mon, 15 Aug 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 15 Aug 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh reach fortis hospital to meet brajpal teotia
राजनाथ स‌िंह - फोटो : ani

उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में बृहस्पतिवार की रात को बदमाशों की एके 47 का शिकार होने वाले भाजपा नेता और गृहमंत्री के करीबी कहे जाने वाले ब्रजपाल तेवतिया से आज खुद राजनाथ स‌िंह ‌म‌िलने फोर्ट‌िस अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


खबर है कि शन‌िवार शाम राजनाथ स‌िंह तेवतिया का हाल जानने नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने तेवत‌िया के स्वास्थ्य का जायजा ल‌िया और उनके पर‌िवार से म‌िले। राजनाथ सिंह के साथ ही केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा भी थे।
विज्ञापन


हालांक‌ि क‌ि आश्चर्य इस बात का था क‌ि राजनाथ स‌िंह ने मीड‌िया से एक शब्द तक बात नहीं की। बता दें कि राजनाथ सिंह से पहले भाजपा के कई दिग्गज नेता ब्रजपाल तेवतिया को देखने अस्तपताल पहुंच चुके हैं। डॉक्टर महे्श शर्मा, राजनाथ सिंह के दोनों बेटे, यूपी के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह व अन्य लोग मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री के दौरे की खबर के चलते नोएडा के फोर्टिस अस्पताल व आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। पूरे क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई थी। इस साथ ही बम ‌न‌िरोधी दस्ता भी मौके पर मौजूद था।

ब्रजपाल तेवतिया की हालत अभी भी क्रिटिकल

rajnath singh reach fortis hospital to meet brajpal teotia
अस्पताल के बाहर इक्ट्ठा हुए कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भाजपा  नेता ब्रजपाल तेवतिया की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन चिंताजनक है। अभी वो आईसीयू पर वेंटीलंटर पर हैं। इसके अलावा डॉक्टर अभी कुछ ज्यादा बताने को तैयार नहीं हैं।

इतना ही नहीं अस्पताल में भर्ती अन्य लोगों के बारे म डॉक्टर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि पहले से उनकी स्थित में सुधार आया है। इसको हम सकारात्मक मानकर चले रहे हैं।

शनिवार की रात करीब 8 बजे अस्पताल प्रबंधक ने ब्रजपाल तेवतिया का मेडिकल बुलेटिन जारी किया। डॉक्टरों का कहना है शुक्रवार की स्थिति से कोई खास सुधार नहीं आया है। तेवतिया के शरीर में कई बुलेट लगी होने की वजह से मेजर सर्जरी की गई हैं।

हाथ की नसों को दोबारा से जोड़ा गया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी वो डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। हालांकि शनिवार देर शाम ब्रजपाल तेवतिया को देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से बात की है, उनके मुताबिक शुरू में हालत काफी चिंताजनक थी।

आपरेशन से पहले लग रहा था कि कहीं कोई अंग प्रभावित न हो जाए लेकिन आपरेशन के बाद लग रहा है कि इस तरह की दिक्कत नहीं होगी। संभावना है कि अगले 24 घंटे में कुछ सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed