{"_id":"69f9e2d1d2daf3576f0ddb7f","slug":"rain-washes-away-pollution-air-becomes-satisfactory-after-24-days-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135094-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश ने धोया प्रदूषण, 24 दिन बाद संतोषजनक हुई हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश ने धोया प्रदूषण, 24 दिन बाद संतोषजनक हुई हवा
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता सूचकांक 88 दर्ज किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में पिछले दिनों से बदलते मौसम का असर प्रदूषण पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में पूरे 24 दिन बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंची है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 114 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 104, ग्रेटर नोएडा में 89 और नोएडा में 86 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 73 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 10500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 76.2 और पीएम2.5 की मात्रा 33.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बुधवार को फिर से हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच जाएगी।