{"_id":"5d960f688ebc3e93b532c7ba","slug":"rain-lashes-parts-of-city-in-delhi-people-gets-relief-through-hot-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में हुई जोरदार बारिश, ट्रैफिक और हवाई उड़ानें भी हुईं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में हुई जोरदार बारिश, ट्रैफिक और हवाई उड़ानें भी हुईं प्रभावित
Thu, 03 Oct 2019 08:40 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 03 Oct 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदाई से पहले की मानसूनी बारिश ने दिल्ली को भिगो दिया। झमाझम बारिश ने बृहस्पतिवार देर शाम दिल्ली को तरबतर कर दिया। इस दौरान कई इलाकों में ओले भी पड़े। बारिश व ओले के मिले-जुले असर से तापमान में गिरावट आई। दिनभर की उमस के बाद शाम को दिल्लीवालों से ठंड महसूस की।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 7 बजकर 58 से 8 बजकर 22 मिनट के बीच भारी बारिश के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चार विमानों का रुट डायवर्ट करना पड़ा और विमानों का संचालन स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
Delhi: Operations remained suspended between 7:56 pm to 8:22 pm at Indira Gandhi International Airport due to heavy rains.
— ANI (@ANI) October 3, 2019
विज्ञापन
उधर, भारी बारिश से धौला कुंआ, कनॉट प्लेस, पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मिंटो ब्रिज समेत दूसरे इलाकों में पानी भर गया। इसका असर वाहनों की आवाजाही पर पड़ा। ट्रैफिक धीमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग का कहना है कि पहले से ही बृहस्पतिवार शाम बारिश का अंदेशा था। देर शाम करीब 7:30 बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे में दिल्ली में 35.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं, आईटीओ समेत कुछ इलाकों में ओले गिरे। इस दौरान हवा की रफ्तार भी सामान्य से तेज थी। तेज बारिश केे बीच 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसका मिला-जुला असर हल्की ठंड के तौर पर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। वहीं, हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग का मानना है कि हफ्ते के आखिर में मानसून दिल्ली से विदा हो सकता है। दूसरी तरफ उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिलेगी।