फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain in Delhi-NCR, including Ghaziabad, Noida, and Faridabad

जन्माष्टमी पर मौसम हुआ सुहावना: नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में बरसे बदरा, कई इलाकों में जलभराव

Fri, 04 Sep 2026 03:20 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 04 Sep 2026 03:20 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को बारिश हुई।  बारिश के कारण श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि, बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
Rain in Delhi-NCR, including Ghaziabad, Noida, and Faridabad
जन्माष्टमी पर मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को बारिश हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को पिछले कई दिनों से जारी गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम सुहावना होने से जन्माष्टमी के आयोजनों में भी लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद सहित कई क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते कई इलाकों में सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई थी।
विज्ञापन



इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। हालांकि, अधिकतर स्थानों पर बादल तो छाए लेकिन बारिश न हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की कमी और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को मानसून के एक सिस्टम और कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना है। शनिवार को भी भोर से लेकर दोपहर और देर रात में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed