फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deadly attack on friend parents in Delhi after birthday gift was disliked

जन्मदिन के गिफ्ट ने बिगाड़े रिश्ते: गिफ्ट पसंद नहीं आया तो परिवार ने बेटी से की बदसलूकी, फिर मां-बाप पर हमला

Fri, 04 Sep 2026 08:14 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 04 Sep 2026 08:14 AM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में जन्मदिन के गिफ्ट को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। आरोप है कि 13 वर्षीय जोया की सहेली के परिजनों ने उसकी मां नाजिया पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Deadly attack on friend parents in Delhi after birthday gift was disliked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI/अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बर्थडे गिफ्ट को लेकर विवाद हो गया। दरसअल दंपती की 13 साल की बेटी जोया ने अपनी सहेली को उसके जन्मदिन पर एक गिफ्ट दिया। तोहफा उसके माता-पिता और दादा-दादी को पसंद नहीं आया। आरोप है कि सहेली की मां और किन्नर चाचा ने जोया की मां नाजिया (33) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


वहीं सहेली के दादा और पिता ने जोया के पिता मोहम्मद नियाज (38) पर हमले किए। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ितों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


दरअसल 31 जुलाई को जोया का जन्मदिन था। इस अवसर पर उसकी सहेली ने एक गिफ्ट संदेश लिखकर दिया। कुछ दिनों बाद उसकी सहेली का भी जन्मदिन आया तो उसे भी जोया ने गिफ्ट दिया। यह गिफ्ट सहेली के माता-पिता व दादा-दादी को रास नहीं आया। आरोप है कि सहेली की मां और दादा ने जोया के साथ रास्ते में बदसलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात नाजिया को पता चली तो वह बेटी को अगले दिन लेकर सहेली के घर पहुंची और  शिकायत की। इस बात पर सहेली का परिवार उसके साथ बदसलूकी करने लगा। आरोप है कि कुछ ही देर बाद सहेली की मां और किन्नर चाचा नाजिया के घर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed