फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Krishna Janmashtami is celebrated leaders are reaching temple and performing puja In capital Delhi

दिल्ली में जन्माष्टमी की धूम: मंदिरों में सजीं भव्य झांकियां, तरुण चुघ और हर्ष मल्होत्रा ने दी शुभकामनाएं

Fri, 04 Sep 2026 12:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 04 Sep 2026 12:54 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। मंदिरों में भव्य झांकियां और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। इस्कॉन मंदिर में भाजपा नेताओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami is celebrated leaders are reaching temple and performing puja In capital Delhi
नेताओं ने की पूजा-अर्चना - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। कहीं भव्य झांकियां सजाई गई हैं तो कहीं धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है और लोग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में भी विशेष आयोजन हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद नितिन नवीन ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण सभी के इष्ट देव हैं और वे सनातन परंपराओं व संस्कृति के वाहक रहे हैं। उन्होंने हमेशा अधर्म का नाश करने और धर्म की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी भारतीयों को मिलता रहे और देशवासियों के जीवन में सुख-शांति बनी रहे। उन्होंने भारत के लगातार यशस्वी होने की कामना भी की।

जन्माष्टमी के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े कर्मयोगी हुए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस्कॉन मंदिर में प्रार्थना कर सभी की खुशहाली की कामना की है। हर्ष मल्होत्रा ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के मंगल और परिवारों में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।


 
विज्ञापन

वहीं, भाजपा नेता तरुण चुघ ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जन्म धरती से पाप के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का पूरा जीवन सभी का मार्गदर्शन करता है और उनके जीवन से मिले उदाहरण आज भी लोगों को सही राह दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed