फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंतर-मंतर प्रदर्शन: सीजेपी के समर्थन में थाने पहुंचे कई नेता, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मांगा 72 घंटे का समय

Fri, 04 Sep 2026 03:35 PM IST
Akash Dubey एजेंसी, दिल्ली
एजेंसी, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 04 Sep 2026 03:35 PM IST
खास बातें

कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रवक्ता सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका निशु आजाद मामले में अपने अन्य साथियों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। वह पटेल चौक से पुलिस स्टेशन की ओर गए। यह मामला जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनकी एक समर्थक निशु आजाद के पिता संजय को लगी चोटों से जुड़ा है। सीजेपी के समर्थन में अन्य दलों के लोग भी थाने पहुंचे। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

विज्ञापन
CJP spokesperson and co-convenor Ashutosh Ranka and others proceed to Parliament Street Police Station
संसद मार्ग थाने पहुंचे सीजेपी के पदाधिकारी - फोटो : ANI/PTI

लाइव अपडेट

03:33 PM, 04-Sep-2026

आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा- इतना बड़ा अपराधी कैसे खुलेआम घूम सकता

आज़ाद समाज पार्टी - कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "जो हुआ वह भयावह है। जो व्यक्ति वीडियो में दिख रहा है वह स्वयं कह रहा है कि मैंने निशु के पिता को मारा है। दूसरी अन्य वीडियो में उसका साथी कह रहा है कि अगर पुलिस बीच में न आती तो हम उसे जान से मार देते... इतना बड़ा अपराधी करके कोई कैसे खुलेआम घूम सकता है... यह चिंताजनक है और जिसे छिपना चाहिए वह इंटरव्यू दे रहा है। पुलिस कह रही है कि वह साधारण सी चोट है... अगर अपराधी ताकतवर होगा तो क्या उस पर कार्रवाई नहीं होगी?..." उन्होंने आगे कहा, "सभी विपक्षियों का कहना यही था कि उस बच्ची को न्याय मिले... मैंने उस बच्ची से मिलकर कहा था कि मैं उस बच्ची के साथ चलूंगा। मैं सभी बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि आप खुद को अकेले न समझे... हम पुलिस स्टेशन गए और हमने वहां के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है, उन्होंने कहा है कि आप हमें थोड़ा समय दें और हमने उन्हें 72 घंटे का समय दिया है।"
02:50 PM, 04-Sep-2026

निशु के वकील ने कही यह बात

सीजेपी की निशु आज़ाद के वकील और एआईसीसी लॉ डिपार्टमेंट के ऋषभ रंजन ने कहा, "पुलिस के साथ हुई बैठक में, एडिशनल डीसीपी मंजीत शर्मा की मौजूदगी में, हमने मांग की कि मौजूदा एफआईआर में हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी जाएं। पुलिस इसके लिए सहमत हो गई है। हमने मांग की है कि निशु को मिल रही ऑनलाइन धमकियों के लिए एक अलग एफआईआर दर्ज की जाए। दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वे उसे (स्वतंत्र भारद्वाज) आज या 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सकते हैं। हमने उन अकाउंट्स की लिस्ट दी है जिनके ज़रिए निशु के खिलाफ ऑनलाइन बदसलूकी की जा रही है।"

विज्ञापन
02:48 PM, 04-Sep-2026

निशु के पिता बोले- हमें 72 घंटे का समय मिला है

दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में सीजेपी कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता संजय आज़ाद ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने FIR में जिन कानूनी धाराओं को शामिल करने की हमारी मांग मान ली है। पुलिस ने हमें 72 घंटे का समय दिया है। हमें विश्वास है कि 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमें दिल्ली पुलिस और संविधान पर पूरा भरोसा है।"


 
01:58 PM, 04-Sep-2026

सीजेपी प्रवक्ता और पप्पू यादव का आया बयान

वहीं सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि दिल्ली पुलिस अगर गिरफ्तारी नहीं करती है तो बड़ा प्रदर्शन होगा। पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों को डराया नहीं जा सकता। 
01:49 PM, 04-Sep-2026

संसद मार्ग थाने के बाहर बोले चंद्रशेखर- 72 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी का पुलिस ने दिया भरोसा

संसद मार्ग थाने के बाहर चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की बात भी कही गई है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम लगाने की भी बात कही गई है। चंद्रशेखर ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे यहीं बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा, 'हम बेटियों का सम्मान करना जानते हैं।' 
01:15 PM, 04-Sep-2026

पप्पू यादव भी धरने पर बैठे

समर्थक निशु के पिता संजय पर हमले के मामले में सीजेपी के पदाधिकारी और समर्थक संसद मार्ग थाने पहुंचे। पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास अन्य पार्टी सदस्यों के साथ शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचें और नई दिल्ली डीसीपी से मामले में न्याय की मांग की। थाने के बाहर पप्पू यादव धरने पर बैठे नजर आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
12:39 PM, 04-Sep-2026

स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा- मैंने आत्मरक्षा में उठाया यह कदम

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता पर हमले को लेकर एक पॉडकास्ट के दौरान किए दावे पर स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा, "लोग जिसे हमला कह रहे हैं, वह असल में आत्मरक्षा था। अगर मैंने आत्मरक्षा में ऐसा नहीं किया होता, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी या मेरी हत्या हो सकती थी। मेरे पास वीडियो सबूत हैं। मुझे 10-15 लोगों ने घेर लिया था। जब मैंने आत्मरक्षा में कदम उठाया, तो उनके सिर पर चोट लग गई। दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी... अभी भी जांच चल रही है और मैं पूरा सहयोग कर रहा हूं। राहुल गांधी और अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा पॉडकास्ट क्लिप नकली है। जो लोग कह रहे हैं कि मुझे कपिल मिश्रा के प्रभाव के कारण छोड़ा गया, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान मेरे भाइयों की तरह हैं। लोगों को समझना चाहिए कि क्या बात व्यंग्य में कही गई थी।"
 
12:05 PM, 04-Sep-2026

हम निशु और उनके परिवार के साथ खड़े हैं: एनएसयूआई

सीजेपी कार्यकर्ता निशु आज़ाद से जुड़े मामले पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, "जंतर-मंतर पर जो आंदोलन चल रहा था, निशु उस आंदोलन का हिस्सा थीं। इस देश में पेपर लीक के खिलाफ तमाम छात्रों की नाराजगी थी और वो अपने पिता के सामने आती हैं तभी भाजपा समर्थित कार्यकर्ता उनके पिता का सिर फोड़ता है और खुलेआम मीडिया के सामने ये कहता है कि कैसे उस पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई और स्वीकार करता है कि एफआईआर होनी चाहिए थी... वे(निशु आजाद) एफआईआर दर्ज करवाने के लिए भी जब दर-बदर ठोकर खा रही हैं... तो इस देश के अंदर लोकतंत्र बचा कहां है? जवाबदेही बची कहां है? राहुल गांधी पहले दिन से निशु और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। हम उनकी लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेंगे।"
11:45 AM, 04-Sep-2026

सीजेपी ने की यह मांग

सीजेपी के सह-संयोजक रांका ने इसे देश और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक दिन बताया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा दल शुरुआत से ही संजय के साथ खड़ा है। सीजेपी ने दिल्ली पुलिस से तत्काल हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने और सभी गंभीर धाराओं को लागू करने की भी मांग की।

11:40 AM, 04-Sep-2026

सीजेपी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जंतर मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थक के पिता पर हुए हमले में कार्रवाई न करने की बात कही। संजय नामक व्यक्ति को सिर में चोटें आई थीं। रांका के अनुसार, सौरभ और उनके पूरे दल ने दिल्ली पुलिस से हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। उन्होंने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की भी मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। आज, घटना में शामिल लोग खुले तौर पर संजय पर हमला करने की बात स्वीकार कर रहे हैं। वे यह भी मान रहे हैं कि उन्होंने संजय को जान से मारने का प्रयास किया था। इसके बावजूद, दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर कोई कदम नहीं उठाया है। यह आरोप कपिल मिश्रा और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रभाव में कार्रवाई न करने का है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed