फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Rain brought people relief from heat and humidity

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: आसमान में छाए बादल, कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

Mon, 29 Jun 2026 07:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 29 Jun 2026 07:11 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम ने करवट बदली। नोएडा, गुरुग्राम समेत कई इलाकों में बारिश, गरज और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 30 जून से मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Weather Update Rain brought people relief from heat and humidity
दिल्ली-NCR में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। शाम होने के साथ ही मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में बादल छाने के साथ ही गरज और बारिश हुई। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। दिल्ली मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली , पूर्वी दिल्ली, शाहदरा , मध्य दिल्ली , उत्तर-पूर्वी दिल्ली , दक्षिणी दिल्ली , नई दिल्ली, दक्षिण-पक्षिमी दिल्ली, पक्षिमी दिल्ली, उत्तर-पक्षिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन/आकाशीय बिजली/अचानक तेज हवा/आंधी (70-80 किमी/घंटा की गति से हवा जो 90 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


 

दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई। दोपहर एक-दो बजे लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का भी अहसास हुआ। हालांकि, दोपहर बाद में बादलों की आवाजाही हुई। एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हीट इंडेक्स यानी महसूस होने वाला तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, अधिकतम 70 और न्यूनतम आर्द्रता 37 फीसदी दर्ज की गई। यही नहीं, बीते पांच दिन में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में साथ डिग्री के लगभग की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, दिखने लगा असर
दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 30 जून से 5 जुलाई के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसका असर सोमवार शाम से दिखने लगा। इन दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 30 जून से मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में हवा के झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। 1 जुलाई को तापमान घटकर 35 से 37 डिग्री और 2 जुलाई को 34 से 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

इन दोनों दिन आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 3, 4 और 5 जुलाई को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed